मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर आक्रोश,युवक कांग्रेस ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला कटनी के कचहरी चौराहे पर भारी तनाव; प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, तीखी झड़प

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी।शनिवार की शाम कटनी शहर का कचहरी चौराहा उस वक्त सियासी अखाड़े में तब्दील हो गया, जब पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों युवाओं ने चुनाव आयोग और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की फुल्की झड़प हुई, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।नामांकन निरस्त होने की खबर से आक्रोशित युवा कांग्रेस और मुख्य पार्टी के पदाधिकारी भारी संख्या में कचहरी चौराहे पर एकत्रित हुए थे। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग का पुतला फूंकने का प्रयास किया, वहां पहले से मुस्तैद भारी पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक हल्की-फुल्की झड़प होती रही। माहौल बिगड़ता देख और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अंततः वॉटर कैनन का प्रयोग किया, जिससे चौराहे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।जानकारी देते हुए मोहम्मद इसराइल ने बताया कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या पर अमादा है।चुनाव आयोग भाजपा का एजेंट बनकर कार्य कर रहा है।सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा,जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है,उससे देश की जनता का भारी नुकसान होने वाला है।मीनाक्षी नटराजन का नामांकन जानबूझकर रद्द कराया गया है।भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि वह देश से लोकतांत्रिक व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त करना चाहती है।और तानाशाही राज चाहती है।उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार की यह तानाशाही नहीं रुकी, तो युवा कांग्रेस ब्लॉक स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सड़क पर उतरकर न्याय की लड़ाई लड़ेगी।महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सौम्या रंधेलिया ने कहा कि पहले भाजपा वोट चोरी करते थे,अब सीट चोरी कर रही है।महिला हितो का ढोंगे करने वाली भाजपा ने एक गांधीवादी विचारधारा की महिला मीनाक्षी नटराजन के साथ अन्याय किया है और उनका नामांकन रद्द करा दिया है।इस तानाशाही के खिलाफ हमारा विरोध आगे भी जारी रहेगा।इस हाई-प्रोफाइल प्रदर्शन के दौरान कचहरी चौराहे पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा और सुरक्षा के लिहाज से इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह,शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम मिश्रा,एनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटिक,मुंडवारा विधानसभा अध्यक्ष सचिन गर्ग,आईटी प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता,,ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव,अजय जसवानी ,महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव एडवोकेट रश्मि अग्रवाल,मीनाक्षी अल्वी,माया चौधरी ,पूर्व  ब्लाक अध्यक्ष कमल पांडे,विनीत जयसवाल,सेवादल अध्यक्ष मंगल सिंह ,श्याम फहुजा,राहुल पटेरिया पूर्व पार्षद इश्तियाक अहमद पूर्व पार्षद,श्याम यादव ,संदीप हाडा , विकास दुबे , अनुराग दहिया,राजीव पटेल,विधानसभा अध्यक्ष शैलू जायसवाल, अंशुल राजपूत,राघवेंद्र सिंह,अवध लाल यादव, विजय चौधरी,अल्पसंख्यक जिला कुर्शिर्ड अहमद समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर आक्रोश,युवक कांग्रेस ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला कटनी के कचहरी चौराहे पर भारी तनाव; प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, तीखी झड़प

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post