भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार का कटनी प्रवास ऐतिहासिक, संगठन विस्तार से लेकर जनसंपर्क और वृक्षारोपण तक रहे सक्रिय

 भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार का कटनी प्रवास ऐतिहासिक, संगठन विस्तार से लेकर जनसंपर्क और वृक्षारोपण तक रहे सक्रिय

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार का कटनी प्रवास ऐतिहासिक, संगठन विस्तार से लेकर जनसंपर्क और वृक्षारोपण तक रहे सक्रिय

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री पवन पाटीदार का कटनी जिले का प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सफल रहा। उनके आगमन पर जिले भर के भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान आयोजित जिला सम्मेलन, जनसंपर्क कार्यक्रम, संत दर्शन, वृक्षारोपण अभियान एवं लाभार्थी संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने का कार्य किया गया।कटनी जिला मुख्यालय स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष श्री पवन पाटीदार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने तथा उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाता है। भाजपा की संगठनात्मक शक्ति कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और सक्रियता से निर्मित हुई है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा समाज के हर वर्ग के बीच संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक समरसता और जनसेवा के कार्यों को गति देने पर बल दिया। मंच पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पीतांबर टोपनानी, शशांक श्रीवास्तव, सुरेश सोनी, मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राव उदय प्रताप, श्रीराम पटेल एवं मृदुल मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।कटनी आगमन से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्री पाटीदार ने बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इसके पश्चात वे कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम बजरंग नगर देवरी पहुंचे, जहां उन्होंने पूज्य संत सुरेन्द्र दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, विकास एवं जनकल्याण की कामना की।कटनी जिला प्रवेश के दौरान ग्राम तेवरी में मंडल अध्यक्ष दीपू शुक्ला, रामसहाय साहू एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पमालाओं एवं आत्मीय अभिनंदन के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।प्रवास के दौरान आयोजित विभिन्न बैठकों एवं कार्यक्रमों में संगठन की आगामी रणनीति, सामाजिक सहभागिता, सदस्यता विस्तार, बूथ सशक्तिकरण तथा पिछड़ा वर्ग समाज के बीच पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेशाध्यक्ष श्री पाटीदार ने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने पूरे कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं का नेतृत्व करते हुए प्रदेशाध्यक्ष के प्रवास को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में जिले भर में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता देखने को मिली।कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रदीप साहू, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजय माली, जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, संगीता जायसवाल, देवेंद्र सोनी, जिला मंत्री प्रशांत मालवीय, विमल साहू, जिला कार्यालय मंत्री सुनील विश्वकर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी अमित साहू, मंडल अध्यक्ष बॉबी सोनी, शुभम प्रजापति, मुन्ना यादव, अश्वनी पटेल, रामसहाय साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम उपरांत प्रदेशाध्यक्ष श्री पाटीदार ने विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक के निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की। इसके बाद चनेहटा में आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया।प्रवास के दौरान केंद्र सरकार के “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान के तहत विभिन्न हितग्राहियों एवं लाभार्थियों से भी मुलाकात की गई। उनसे संवाद कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ एवं उनके जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी प्राप्त की गई। प्रदेशाध्यक्ष श्री पवन पाटीदार एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने लाभार्थियों से सीधे संवाद कर सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की।कटनी जिले में आयोजित यह व्यापक प्रवास संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत सफल रहा। सम्मेलन, जनसंपर्क, संत दर्शन, वृक्षारोपण, लाभार्थी संवाद एवं वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात जैसे विविध कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने संगठन विस्तार,सामाजिक समन्वय और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया। जिले भर के कार्यकर्ताओं में इस प्रवास को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला तथा आगामी समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार का कटनी प्रवास ऐतिहासिक, संगठन विस्तार से लेकर जनसंपर्क और वृक्षारोपण तक रहे सक्रिय



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post