मुस्कान अभियान के तहत स्लीमनाबाद पुलिस को मिली सफलता, गुमशुदा नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

मुस्कान अभियान के तहत स्लीमनाबाद पुलिस को मिली सफलता, गुमशुदा नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब,

मुस्कान अभियान के तहत स्लीमनाबाद पुलिस को मिली सफलता, गुमशुदा नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा संचालित मुस्कान विशेष अभियान के अंतर्गत जिले में गुमशुदा एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) स्लीमनाबादआकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरीक्षक सुदेश कुमार के नेतृत्व में थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए थाना स्लीमनाबाद के अपराध क्रमांक 359/2026, धारा 137(2) बी.एन.एस. के प्रकरण में गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया।

दस्तयाबी उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर नाबालिग बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा कटनी पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

 पुलिस,कार्यवाही में सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक मानकी धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक मथुरा प्रसाद,तेजप्रकाश सिंह, महिला नेहा शर्मा, विवेक झारिया एवं सोन सिंह की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

मुस्कान अभियान के तहत स्लीमनाबाद पुलिस को मिली सफलता, गुमशुदा नाबालिग बालिका सकुशल दस्तयाब


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post