शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी की पूर्व छात्रा नम्रता चतुर्वेदी ने उत्तीर्ण की एमपीपीएससी सेट परीक्षा

शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी की पूर्व छात्रा नम्रता चतुर्वेदी ने उत्तीर्ण की एमपीपीएससी सेट परीक्षा,,

शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी की पूर्व छात्रा नम्रता चतुर्वेदी ने उत्तीर्ण की एमपीपीएससी सेट परीक्षा

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी (04 जून)- शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी की पूर्व छात्रा  नम्रता चतुर्वेदी ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा (सेट) में लाइफ साइंस विषय में सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

नम्रता चतुर्वेदी, श्री राजेश चतुर्वेदी एवं श्रीमती रेखा चतुर्वेदी की सुपुत्री हैं। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के उपरांत उन्हें उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापक पद हेतु पात्रता प्राप्त हो गई है, जो शैक्षणिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है।

 नम्रता ने शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी से एम.एससी. प्राणीशास्त्र की पढ़ाई की है। अपने अध्ययन काल के दौरान उन्होंने निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी लगन, परिश्रम एवं समर्पण का परिचय दिया।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात एवं प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से उन्होंने यह सफलता अर्जित की है।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए नम्रता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नम्रता की सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छात्राओं से अपेक्षा की कि वे भी निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें।

शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी की पूर्व छात्रा नम्रता चतुर्वेदी ने उत्तीर्ण की एमपीपीएससी सेट परीक्षा


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post