मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ई-स्कूटर से पहुंचे जनसंवाद, दिया पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा का संदेश

 मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ई-स्कूटर से पहुंचे जनसंवाद, दिया पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा का संदेश

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ई-स्कूटर से पहुंचे जनसंवाद, दिया पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा का संदेश

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भीम नगर बस्ती ई-स्कूटर से पहुंचे। मुख्यमंत्री का यह अनोखा अंदाज लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ई-स्कूटर की सवारी कर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग और हरित परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। विशेष बात यह रही कि उन्होंने स्वयं हेलमेट पहनकर यात्रा की तथा उनके साथ पीछे बैठे विधायक भगवान दास सबनानी भी हेलमेट लगाए हुए नजर आए,जिससे सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन का सकारात्मक संदेश आमजन तक पहुंचा।भीम नगर बस्ती पहुंचकर मुख्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत नागरिकों से संवाद किया और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।मुख्यमंत्री के इस पहल की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला प्रेरणादायी कदम बताया।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ई-स्कूटर से पहुंचे जनसंवाद, दिया पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा का संदेश

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post