कटनी वनमंडल में लैंटाना से बने ईंधन पेलेट्स का सफल प्रदर्शन, उद्योगों ने गुणवत्ता को सराहा

कटनी वनमंडल में लैंटाना से बने ईंधन पेलेट्स का सफल प्रदर्शन, उद्योगों ने गुणवत्ता को सराहा,

कटनी वनमंडल में लैंटाना से बने ईंधन पेलेट्स का सफल प्रदर्शन, उद्योगों ने गुणवत्ता को सराहा

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। कटनी वनमंडल अंतर्गत आक्रामक खरपतवार लैंटाना के प्रभावी प्रबंधन एवं उसके उपयोगी दोहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इस पहल के तहत आईडब्ल्यूएसटी (IWST), बेंगलुरु के सहयोग से लैंटाना से ईंधन पेलेट्स (Fuel Pellets) तैयार करने एवं उनके व्यावहारिक उपयोग का सफल प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आहूजा पेलेट निर्माता की यूनिट में लैंटाना से पेलेट्स तैयार किए गए। इसके बाद आसपास स्थित दाल मिलों में इन पेलेट्स का ईंधन के रूप में परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान पेलेट्स की गुणवत्ता, ऊष्मा क्षमता एवं उपयोगिता संतोषजनक पाई गई।

पेलेट निर्माता एवं दाल मिल संचालकों सहित उपयोगकर्ताओं ने लैंटाना से बने ईंधन पेलेट्स की गुणवत्ता की सराहना करते हुए इसे पारंपरिक ईंधन का एक प्रभावी एवं पर्यावरण अनुकूल विकल्प बताया।

वन विभाग के अनुसार, लैंटाना जैसे आक्रामक खरपतवार का उपयोग ईंधन पेलेट्स के रूप में किए जाने से एक ओर वनों में इसके अनियंत्रित प्रसार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल वन संरक्षण, पर्यावरण प्रबंधन तथा सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कटनी वनमंडल में लैंटाना से बने ईंधन पेलेट्स का सफल प्रदर्शन, उद्योगों ने गुणवत्ता को सराहा



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post