पूर्व विधायकों को मिले प्रोटोकॉल में स्थान,मुख्यमंत्री से नियमित संवाद की मांग एक्स एमएलए फोरम की जिला बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

मध्य प्रदेशसमाचारकटनी। पूर्व विधायकों के हितों एवं जनसरोकारों के मुद्दों पर सक्रिय संगठन एक्स एमएलए फोरम की जिला कटनी चैप्टर की बैठक स्थानीय माधवनगर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व विधायकों की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने तथा शासन-प्रशासन से समन्वय बढ़ाने संबंधी कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।बैठक में मांग की गई कि प्रदेश के प्रोटोकॉल में पूर्व विधायकों को उचित स्थान दिया जाए। साथ ही जिला स्तर पर शासन एवं प्रशासन द्वारा पूर्व विधायकों से नियमित सौजन्य भेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि जनहित से जुड़े ऐसे विषय, जो अन्य माध्यमों से शासन तक नहीं पहुंच पाते, उन्हें पूर्व विधायकों के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाकर त्वरित समाधान कराया जा सके।फोरम ने यह भी प्रस्ताव पारित किया कि प्रदेश में सक्रिय पूर्व विधायकों के व्यापक अनुभव और ऊर्जा का लाभ जनहित में लिया जाए तथा मुख्यमंत्री द्वारा उनसे नियमित संपर्क एवं संवाद की व्यवस्था प्रारंभ की जाए। बैठक में यह भी कहा गया कि अधिकांश पूर्व विधायक वरिष्ठ नागरिक हैं, इसलिए राज्य सरकार उन्हें भी वरिष्ठ नागरिकों के अनुरूप सम्मान, सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सकारात्मक कार्यपद्धति विकसित करे।बैठक में क्षेत्रहित से जुड़े अन्य समसामयिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पूर्व विधायक श्री सुकृति जैन, श्रीमती सरोज नायक एवं श्री गिरिराज किशोर 'राजू' पोद्दार उपस्थित रहे। अन्य पूर्व विधायक जिले से बाहर होने के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने दूरभाष के माध्यम से बैठक में लिए गए सभी प्रस्तावों पर अपनी सहमति व्यक्त की।बैठक में उपस्थित पूर्व विधायकों का स्वागत भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अर्पित पोद्दार तथा पूर्व पार्षद बच्चू निषाद ने किया।बैठक के अंत में लमतरा ओवरब्रिज बस हादसे में मृत नागरिकों तथा कटनी जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के दिवंगत पूर्व एवं वर्तमान विधायकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक का समापन श्रद्धांजलि सभा के साथ हुआ।

पूर्व विधायकों को मिले प्रोटोकॉल में स्थान,मुख्यमंत्री से नियमित संवाद की मांग एक्स एमएलए फोरम की जिला बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post