चाकू मारकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपीयों को,चंद घंटों में गिरफ्तार,कर थाना रंगनाथ नगर पुलिस ने भेजा जेल

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। थाना रंगनाथ नगर क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार 28 जून 2026 को मंगल नगर निवासी संतोष गोड़ ने थाना रंगनाथ नगर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले के रमेश यादव और उसके पुत्र रितेश यादव ने विवाद के दौरान उसके भाई कन्हैया गोड़ पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कन्हैया गोड़ को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना रंगनाथ नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। थाना प्रभारी अरुण पाल सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों आरोपियों रमेश यादव (41 वर्ष) एवं रितेश यादव (19 वर्ष), निवासी मंगल नगर, को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरुण पाल सिंह, सहायक उपनिरीक्षक बहादुर सिंह, सतीश जाटव, अजय तिवारी, प्रमोद सिंह, पवन पाठक, अनिल विश्वकर्मा, रामनरेश शुक्ला, महेंद्र दुबे, चंद्रिका शुक्ला, आरक्षक बृजेश यादव, वीरेंद्र दहायत एवं रोहित झरिया की उल्लेखनीय भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना की।

चाकू मारकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपीयों को,चंद घंटों में गिरफ्तार,कर थाना रंगनाथ नगर पुलिस ने भेजा जेल

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post