कटनी पुलिस ने रचा इतिहास: जिले के 13 थाने और 3 पुलिस कार्यालय बने आईएसओ प्रमाणित आईजी प्रमोद कुमार वर्मा ने एनकेजे थाने में किया प्रमाण-पत्र वितरण, कहा— जनविश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। कटनी पुलिस ने गुणवत्ता, पारदर्शिता और जनसेवा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले के 13 पुलिस थानों एवं तीन पुलिस कार्यालयों को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानक आईएसओ (ISO) प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि केवल पुलिस विभाग के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे कटनी जिले के लिए गर्व और सम्मान का विषय बन गई है।

एनकेजे थाना परिसर में आयोजित गरिमामय समारोह

जबलपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (एडीजी) प्रमोद कुमार वर्मा ने सभी थाना प्रभारियों को आईएसओ प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने एनकेजे थाने का फीता काटकर औपचारिक लोकार्पण भी किया। समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के चेहरों पर इस उपलब्धि की खुशी साफ झलक रही थी।

मुख्य अतिथि आईजी प्रमोद कुमार वर्मा ने कहा

कि आईएसओ प्रमाणन केवल एक प्रमाण-पत्र नहीं, बल्कि जनता के प्रति पुलिस की बेहतर सेवा,अनुशासन,पारदर्शिता और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी उत्कृष्ट कार्यशैली को बनाए रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम में कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, एसडीएम प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया सहित अनेक प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।समारोह की शुरुआत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा आईजी का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत करने से हुई। इसके बाद आईएसओ कंसल्टेंट योगेंद्र द्विवेदी ने प्रमाणन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में आईएसओ यात्रा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया तथा स्मारिका का विमोचन भी हुआ।

आईजी ने किया थानों का निरीक्षण

समारोह से पूर्व आईजी प्रमोद कुमार वर्मा ने स्लीमनाबाद, यातायात, कोतवाली, कुठला, माधवनगर और एनकेजे थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इन थानों और कार्यालयों को मिला आईएसओ सम्मान

आईएसओ प्रमाणन प्राप्त करने वाले थानों में कोतवाली, कुठला, माधवनगर, एनकेजे, स्लीमनाबाद, बहोरीबंद, उमरियापान, ढीमरखेड़ा, बड़वारा, विजयराघवगढ़, बरही और यातायात थाना शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, एसडीओपी स्लीमनाबाद कार्यालय एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ कार्यालय को भी आईएसओ प्रमाणन प्राप्त हुआ।कटनी पुलिस की यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल उत्कृष्ट पुलिसिंग का प्रमाण है, बल्कि जनता के विश्वास, सुरक्षा और बेहतर प्रशासन की दिशा में एक मजबूत कदम भी है। जिलेवासियों के लिए यह गौरव का क्षण है कि अब उनके कई थाने अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सेवाएं प्रदान करेंगे।

कटनी पुलिस ने रचा इतिहास: जिले के 13 थाने और 3 पुलिस कार्यालय बने आईएसओ प्रमाणित आईजी प्रमोद कुमार वर्मा ने एनकेजे थाने में किया प्रमाण-पत्र वितरण, कहा— जनविश्वास ही पुलिस की सबसे बड़ी पहचान

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post