जिला बदर के दो आरोपियों को कुठला पुलिस ने जिला कटनी सहित सीमावर्ती जिलों के बाहर किया निष्कासित

जिला बदर के दो आरोपियों को कुठला पुलिस ने जिला कटनी सहित सीमावर्ती जिलों के बाहर किया निष्कासित

जिला बदर के दो आरोपियों को कुठला पुलिस ने जिला कटनी सहित सीमावर्ती जिलों के बाहर किया निष्कासित

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा समाज को भय मुक्त एवं निर्बाध जीवन यापन का वातावरण बनाएँ रखने हेतु निर्देशित किया गया है । निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी  के द्वारा आदतन अपराधी के विरुद्ध जिला बदल प्रकरण तैयार कर पुलिस अधीक्षक के माध्यम से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी की ओर प्रेषित किया गया था। दिनांक 20/06/2026 को कुठला पुलिस ने आदतन अपराधी जोलू उर्फ धर्मेन्द्र निवासी पुरैनी थाना कुठला एवं अरविन्द चौधरी निवासी शंकरगढ़ पहरुआ थाना कुठला को कटनी जिले सहित सीमावर्ती जिलों से निष्कासित किया गया है।  जिला दण्डाधिकारी  द्वारा जिला कटनी, दमोह, उमरिया, पन्ना, मैहर की राजस्व सीमा से बाहर चले जाने का आदेश जारी किया गया जिसके पालन में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए जिला बदर आरोपी जोलू उर्फ धर्मेन्द्र चौधरी पिता स्व0 भगवानदीन चौधरी उम्र 25 वर्ष निवासी पुरैनी थाना कुठला एवं अरविन्द चौधरी पिता राम प्रसाद उर्फ भगोली चौधरी उम्र 24 वर्ष निवासी शंकरगढ़ पहरुआ थाना कुठला को जिला बदर आदेश तामील कर आज दिनांक 20/06/2026 को पुलिस बल की मौजूदगी में उपरोक्त जिलो की सीमा के बाहर निष्कासित किया गया आरोपी जोलू चौधीरी के विरुद्ध पूर्व से सट्टा खिलाने, पैसो की अवैध माँग करने, आर्म्स एक्ट के अपराध एवं अरविन्द चौधरी के विरुद्ध पूर्व से चोरी, बलात्कार, मारपीट एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के सम्बंध में प्रकरण दर्ज रहे हैं। आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों के कारण क्षेत्र में भय एवं असुरक्षा का वातावरण निर्मित हो रहा था, जिसके दृष्टिगत जिला दण्डाधिकारी महोदय कटनी द्वारा आरोपी जोलू उर्फ धर्मेन्द्र चौधरी को 5 माह की अवधि हेतु एवं अरविन्द चौधरी को 4 माह की अवधि हेतु जिला बदर करने का आदेश पारित किया गया।आदेश के पालन में कुठला पुलिस द्वारा आरोपियों को आदेश देकर विधिवत कार्यवाही करते हुए उचेहरा जिला सतना की सीमा में छोड़कर उसे आदेश की शर्तों से अवगत कराया गया तथा निर्धारित अवधि तक प्रतिबंधित सीमा में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी गई थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यदि आरोपी आदेश का उल्लंघन किया जाता है तो उसके विरुद्ध विधि अनुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है एवं आमजन से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई है ।

 पुलिस कार्यवाही में,विशेष भूमिका

थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया,अजय यादव,रामेश्वर सिंह,विद्यानन्द मिश्रा,सुरेश कोरी एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

जिला बदर के दो आरोपियों को कुठला पुलिस ने जिला कटनी सहित सीमावर्ती जिलों के बाहर किया निष्कासित



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post