स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मस्तिष्क के लिए योग आवश्यक — डॉ. नंदिता पाठक

स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मस्तिष्क के लिए योग आवश्यक — डॉ. नंदिता पाठक,

स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मस्तिष्क के लिए योग आवश्यक — डॉ. नंदिता पाठक

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल बिचुआ में गरिमामय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड ऐमबेसडर,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. नंदिता पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मस्तिष्क के लिए अत्यंत आवश्यक है। जब हम शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे, तभी राष्ट्र, समाज और अपने ग्राम के विकास में सार्थक योगदान दे सकेंगे। उन्होंने कहा कि योग जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योग करना चाहिए।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष जगदीश उरमलिया, जिला पंचायत सदस्य अखिल पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन पांडेय,उपसरपंच, लक्ष्मीकांत प्यासी, रमाशंकर तिवारी, ब्रह्मानंद दुबे,श्रद्धांजलि शुक्ला,प्रभुदत्त तिवारी, कृष्ण कुमार मौर्य (बबलू), राकेश कुशवाहा, शंभू तिवारी, जयहिंद गुप्ता, लक्ष्मीदत्त तिवारी, अखिलेश जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्राचार्य ऐश्वर्य मिश्रा ने डॉ. नंदिता पाठक को पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया तथा अन्य अतिथियों का भी सम्मान किया।अजय त्रिपाठी के निर्देशन में योगाभ्यास सम्पन्न हुआ, रमाशंकर तिवारी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया अंत में प्राचार्य ऐश्वर्य मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्रा,समस्त शिक्षक परिवार की उपस्थिति रही lशासकीय हाई स्कूल, बिचुआ,

स्वस्थ शरीर एवं स्वस्थ मस्तिष्क के लिए योग आवश्यक — डॉ. नंदिता पाठक


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post