कुएं में गिरी जंगली बिल्ली का सफल रेस्क्यू, वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/रीठी,दिनांक, 19 जून 2025। परिक्षेत्र रीठी अंतर्गत ग्राम बख्लेहटा में रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित एक कुएं में जंगली बिल्ली के गिरने की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने तत्परता एवं सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर जंगली बिल्ली को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला।रेस्क्यू के उपरांत जंगली बिल्ली का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया,जिससे वन्यजीव की जान बचाई जा सकी। वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना की।उक्त रेस्क्यू अभियान में वन रक्षक सनोद कोल, प्रशांत कुमार,रोहित कोल एवं स्थायी कर्मी शिवदास गडारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव के संकट में फंसने की सूचना तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते उनका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।

