नेहरू वार्ड में विकास कार्यों की सौगात,महापौर ने 45.68 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का कराया शुभारंभ महापौर, निगमाध्यक्ष, क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्ड की कन्या ने किया भूमिपूजन सी.सी. रोड, नाली निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों से सुदृढ़ होगी आधारभूत संरचना

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, (17 जून) - नगर पालिक निगम कटनी द्वारा नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं वार्ड के समग्र विकास के उद्देश्य से बुधवार को नेहरू वार्ड में लगभग 45.68 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक एवं क्षेत्रीय पार्षद श्री शशिकांत तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम वार्ड की कन्या के करकमलों से विधिवत संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में वार्डवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विकास कार्यों का स्वागत किया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीमती अलका जैन, मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, श्री सुभाष साहू, पूर्व पार्षद श्रीमती सीमा जैन सोगानी, श्री विजय डब्बू रजक, समाजसेवी श्री राजू शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री श्री अक्षय श्रीवास्तव सहित स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही।

इन विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ

भूमिपूजन के अंतर्गत नेहरू वार्ड की माया चौधरी गली में विजय पाण्डेय के घर से माया चौधरी के घर तक एवं गुप्ता चाय वाले के घर तक 12.66 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया। वहीं इन्द्रा ज्योति कॉलोनी में 13.95 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण एवं नाला मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया गया।इसी प्रकार वार्ड में सार्वजनिक उपयोग हेतु रिक्त स्थान पर 2.52 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण एवं रोड निर्माण कार्य तथा वंशकार बस्ती में 16.55 लाख रुपये की लागत से सी.सी. नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा नागरिकों को बेहतर आवागमन एवं स्वच्छ वातावरण का लाभ प्राप्त होगा।

नागरिकों की जरूरतों को प्राथमिकता देकर किए जा रहे विकास कार्य — महापौर श्रीमती सूरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नगर निगम द्वारा ऐसे विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनका सीधा लाभ आम नागरिकों को मिले। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। महापौर ने निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

शहर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को दी जा रही गति — निगमाध्यक्ष श्री पाठक

निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि नगर निगम कटनी द्वारा शहर के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने का कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन निर्माण कार्यों से नेहरू वार्ड के निवासियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

वार्ड के विकास को मिलेगी नई गति — पार्षद श्री तिवारी

क्षेत्रीय पार्षद श्री शशिकांत तिवारी ने कहा कि वार्डवासियों द्वारा लंबे समय से विभिन्न निर्माण कार्यों की मांग की जा रही थी, जिसे अब मूर्त रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने नगर निगम प्रशासन एवं महापौर का वार्ड को विकास कार्यों की सौगात देने के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन निर्माण कार्यों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

नेहरू वार्ड में विकास कार्यों की सौगात,महापौर ने  45.68 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का कराया शुभारंभ महापौर, निगमाध्यक्ष, क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्ड की कन्या ने किया भूमिपूजन सी.सी. रोड, नाली निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों से सुदृढ़ होगी आधारभूत संरचना

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post