कटनी,जनता की प्यास पर प्रशासन मौन,कांग्रेस का नगर निगम पर हल्ला बोल

 कटनी,जनता की प्यास पर प्रशासन मौन,कांग्रेस का नगर निगम पर हल्ला बोल

कटनी,जनता की प्यास पर प्रशासन मौन,कांग्रेस का नगर निगम पर हल्ला बोल

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी/ दिनांक 4 जून 2026, में विकराल होती पेयजल समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड.अमित शुक्ला के नेतृत्व एवं जिला कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष मंगल सिंह के संयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता ने नगर निगम का घेराव कर जल संकट के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की।शहर में व्याप्त भीषण पेयजल संकट एवं नगर निगम प्रशासन की उदासीनता के विरोध में आज जिला कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में मिशन चौक से नगर निगम कार्यालय तक विशाल जनआक्रोश रैली निकालकर नगर निगम का घेराव किया गया। इस दौरान क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों ने शामिल होकर पेयजल समस्या के निराकरण की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शहर के अनेक वार्डों में कई दिनों से नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। भीषण गर्मी के बीच नागरिक बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, जबकि नगर निगम प्रशासन समस्या के समाधान के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है। जनता को पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है और कई क्षेत्रों में लोगों को निजी साधनों से पानी की व्यवस्था करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही के कारण शहर की जनता भारी परेशानियों का सामना कर रही है। यदि शीघ्र ही जल संकट का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर और उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही है। घरों में पानी की कमी के कारण दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी समस्या के प्रति संवेदनशील नहीं हैं।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड अमित शुक्ला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा,सेवादल अध्यक्ष मंगल सिंह, आईं टी सेल अध्यक्ष सुरेन्द्र राणा,शशी यादव, सुमन रजक, अर्चना दुबे, अदिता वर्मा, लता खरे, कल्पना, अजय जसवानी, जितेंद्र गुप्ता, जालिम यादव, श्याम यादव, नारायण निषाद, विजय मंगल चौधरी, अजय खटीक, शशांक गुप्ता (गोलू), रमेश अहिरवार, बृजेश कुमार मौर्य, उदय भारत सिंह गोंड, दिलदार खान, अमर कुमार कोल, अमित सिंह बघेल, इमरान खान, जगदीश श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह, सत्यम यादव, सोनू चौहान, रुद्र निगम, विजय कुमार, सुदीप सिंह, राहुल सिंह, अख्तर खान, मनीष केवट, वीरेंद्र चौधरी, मुहम्मद इम्तियाज, एकलव्य, सुनील चौधरी, सोनीलाल बर्मन,हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं पानी की समस्या से जूझ रही आम जनता उपस्थित रही।अंत में कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शहरवासियों को शीघ्र नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन करेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

कटनी,जनता की प्यास पर प्रशासन मौन,कांग्रेस का नगर निगम पर हल्ला बोल


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post