धरातलीय संघर्ष से ही मिलेगा समाधान राज्य शिक्षक संयुक्त मोर्चा कटनी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 धरातलीय संघर्ष से ही मिलेगा समाधान राज्य शिक्षक संयुक्त मोर्चा कटनी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

धरातलीय संघर्ष से ही मिलेगा समाधान राज्य शिक्षक संयुक्त मोर्चा कटनी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/टेट विषय को लेकर विगत लंबे समय से संघर्षरत राज्य शिक्षक संयुक्त मोर्चा, कटनी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न मान्यता प्राप्त एवं गैर-मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शिक्षक हितों की रक्षा एवं समस्या के स्थायी समाधान हेतु सभी संगठन एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।बैठक में माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में अध्यादेश ही एक ऐसा प्रभावी विकल्प प्रतीत होता है, जिसके माध्यम से संवर्ग के हितों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकता है। इसलिए अब आवश्यक है कि शिक्षकों की मांगों एवं समस्याओं को केंद्र सरकार तक संगठित, प्रभावी एवं सशक्त रूप से पहुँचाया जाए, ताकि टेट की अनिवार्यता समाप्त कर समस्त शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि कटनी जिले में शिक्षक संगठनों के मध्य अटूट एकजुटता है। सभी संगठन इस महत्वपूर्ण विषय पर एकमत हैं और शिक्षक हितों की रक्षा के लिए कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। संयुक्त मोर्चा शीघ्र ही अपनी आगामी रणनीति की घोषणा करेगा तथा समस्या के समाधान तक निरंतर संघर्ष जारी रखेगा।बैठक में प्रमुख रूप से सरमन तिवारी,जे.पी. हल्दकार, नवनीत चतुर्वेदी,आशीष उरमलिया, शिवदास यादव, रमाशंकर तिवारी, एस.के. सोलंकी, अखिलेश पाण्डेय, रामाधार (सोनू) सरावगी, मनीष दीक्षित, संजय मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह बघेल, संतोष सोनी, रामभुवन विश्वकर्मा, रवि सिंह, रविन्द्र सिंह, मुन्नालाल वंशकार सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।"संघर्ष की शक्ति एकता में है, और एकता ही अधिकारों की सबसे बड़ी संरक्षक है।"– राज्य शिक्षक संयुक्त मोर्चा, कटनी

धरातलीय संघर्ष से ही मिलेगा समाधान राज्य शिक्षक संयुक्त मोर्चा कटनी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post