खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई,अवैध मिट्टी परिवहन करते वाहन को किया जब्त

 खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई,अवैध मिट्टी परिवहन करते वाहन को किया जब्त

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई,अवैध मिट्टी परिवहन करते वाहन को किया जब्त

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निवार स्टेशन के पास सेअवैध रूप से मिट्टी का परिवहन कर रहे एमपी 21 H, 1795  एक वाहन को पकड़कर जब्त किया है।खनिज विभाग के अधिकारियों की,जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम को अवैध मिट्टी परिवहन की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां एक वाहन बिना वैध दस्तावेजों एवं आवश्यक अनुमति के मिट्टी का परिवहन करते पाया गया। जांच के दौरान वाहन चालक आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने नियमानुसार वाहन को जब्त कर पुलिस चौकी निवार  में खड़ा कर,कार्रवाई प्रारंभ कर दी।खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध खनिज उत्खनन अथवा परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें, जिससे प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति देखी गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई,अवैध मिट्टी परिवहन करते वाहन को किया जब्त



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post