दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को मिला संबल: कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने 5 आश्रितों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र शासन की संवेदनशील पहल से परिवारों को मिला रोजगार का सहारा, भावुक माहौल में वितरित किए गए नियुक्ति आदेश

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी (01 जून)– अपनों को खोने का दर्द कभी कम नहीं होता, लेकिन कठिन परिस्थितियों में शासन का संवेदनशील सहयोग प्रभावित परिवारों के लिए नई उम्मीद लेकर आता है। इसी मानवीय दृष्टिकोण को साकार करते हुए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सोमवार को विभिन्न शासकीय विभागों में सेवाकाल के दौरान दिवंगत हुए कर्मचारियों के पांच आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश सौंपे। नियुक्ति पत्र प्राप्त करते ही परिवारों के चेहरों पर राहत और आत्मविश्वास की झलक दिखाई दीकलेक्टर श्री तिवारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि कर्मचारी के निधन के बाद उसके परिवार को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। अनुकंपा नियुक्ति प्रभावित परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नियुक्ति प्राप्त सभी आश्रितों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री जितेन्द्र पटेल भी उपस्थित रहे।अनुकंपा नियुक्ति के तहत स्वर्गीय श्री राजकुमार ठाकुर के पुत्र श्री रंजीत सिंह धुर्वे को तहसील कार्यालय कटनी (नगर) में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्त किया गया। स्वर्गीय श्री ठाकुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कारीतलाई में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत थे।इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला इमलिया में सहायक शिक्षक रहे स्वर्गीय श्री सुग्रीव प्रसाद हल्दकार के पुत्र श्री विपिन कुमार हल्दकार को कलेक्टर कार्यालय कटनी में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई।स्वर्गीय श्री राजेन्द्र कुमार पटेल, जो शासकीय प्राथमिक शाला खिरवा खुर्द में प्राथमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ थे, के पुत्र श्री संजीव कुमार पटेल को कलेक्टर कार्यालय कटनी में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्त किया गया।वहीं कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख में पटवारी के पद पर कार्यरत स्वर्गीय श्रीमती दीप्ति सिंह ठाकुर के पति श्री लखन सिंह ठाकुर को तहसील कार्यालय ढीमरखेड़ा में सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति मिली।इसके अतिरिक्त तहसील कार्यालय बड़वारा में पदस्थ रहे स्वर्गीय श्री ब्रज कुमार मिश्रा के पुत्र श्री किशन मिश्रा को कलेक्टर कार्यालय कटनी में भृत्य के पद पर नियुक्त किया गया।अनुकंपा नियुक्ति के इन आदेशों के साथ पांच परिवारों को न केवल रोजगार का अवसर मिला, बल्कि भविष्य के प्रति एक नया भरोसा और आत्मनिर्भरता की राह भी प्रशस्त हुई। जिला प्रशासन की यह पहल शासन की संवेदनशीलता, सामाजिक उत्तरदायित्व और कर्मचारी परिवारों के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आई है।

दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को मिला संबल: कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने 5 आश्रितों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र शासन की संवेदनशील पहल से परिवारों को मिला रोजगार का सहारा, भावुक माहौल में वितरित किए गए नियुक्ति आदेश

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post