गेहूँ उपार्जन के लिए अब तक किसानों को हुआ 368 करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने शेष भुगतान शीघ्र करlने के दिये निर्देश

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी,(01 जून)– रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर हुये गेहूँ उपार्जन के लिए किसानों को अब तक उपार्जित गेहूँ के विरूद्ध 368.26 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है। कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने अधिकारियों को सभी किसानों का शेष भुगतान शीघ्र करवाने के निर्देश दिये हैं। साथ ही उन्‍होंने उपार्जित गेहूँ के परिवहन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। बदलते मौसम को देखते हुए उन्होंने समितियों को सतर्क रहने की हिदायत दी है, ताकि उपार्जित अनाज को नुकसान न हो।इस वर्ष कटनी जिले में पहली बार रिकॉर्ड 1 लाख 98 हजार 501 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया, जो कटनी जिले के गेहूं उपार्जन के इतिहास में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इस वर्ष पिछले साल की तुलना में 42.42 फीसदी अधिक खरीदी हुई।किसानों से इस वर्ष 2585 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य एवं राज्य सरकार द्वारा 40 रूपये प्रति क्विंटल बोनस सहित 2625 रूपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का उपार्जन किया गया है। गेहूँ उपार्जन हेतु इस वर्ष कुल 52 हजार 991 किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया था। जबकि 37 हजार 76 किसानों द्वारा उपज की बिक्री की गई। वहीं कुल 41 हजार 78 स्‍लॉट बुक किये गये।

गेहूँ उपार्जन के लिए अब तक किसानों को हुआ 368 करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान कलेक्‍टर श्री तिवारी ने शेष भुगतान शीघ्र करlने के दिये निर्देश

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post