इंडियन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बरही में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 15वां स्थापना दिवस

 इंडियन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बरही में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 15वां स्थापना दिवस

इंडियन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बरही में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 15वां स्थापना दिवस

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़, कटनी,बरही। इंडियन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल,बरही में विद्यालय का 15वां स्थापना दिवस हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संविधान की प्रस्तावना के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर जिला स्तर पर हाई स्कूल टॉपर छात्रा शिवानी जायसवाल एवं विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के संस्थापक आर.एस.जायसवाल ने विद्यालय परिवार से जुड़े सभी विद्यार्थियों,शिक्षकों, कर्मचारियों,अभिभावकों एवं सहयोगियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष पूर्व अभिभावकों ने संस्था पर जो विश्वास जताया था,उसी का परिणाम है कि विद्यालय आज शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।श्री जायसवाल ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है,बल्कि विद्यार्थियों को खेलकूद,संगीत,नेतृत्व विकास एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी आगे बढ़ाना है। साथ ही कम से कम शिक्षण शुल्क पर उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा एन.एल. जायसवाल स्मृति मेधावी छात्र योजना के अंतर्गत हाई स्कूल टॉपर छात्र-छात्राओं को 5 हजार से 12 हजार 500 रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इसके अलावा विद्यार्थियों को गत शैक्षणिक सत्रों में यूनेस्को के तीन महत्वपूर्ण स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया है।विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं मार्गदर्शन के लिए विद्यालय द्वारा समय-समय पर इसरो के वैज्ञानिकों, पर्वतारोहियों, कृषि वैज्ञानिकों, आईएएस अधिकारियों, राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ियों, शिक्षाविदों, प्रोफेसरों एवं विश्वविद्यालय निदेशकों से संवाद के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। संस्थापक ने बताया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु कई नई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था की उपलब्धियों को याद करते हुए उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ समारोह का समापन किया।

इंडियन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बरही में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 15वां स्थापना दिवस



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post