12 घंटे के भीतर दो अपहृत नाबालिग बालिकाओं को रंगनाथ नगर पुलिस ने किया सकुशल दस्तयाब
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। पुलिस अधीक्षक,अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अपहृत बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रंगनाथ नगर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 12 घंटे के भीतर दो अलग-अलग मामलों में लापता हुई नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया।प्राप्त,जानकारी के अनुसार 20 जून 2026 को शाम 7:45 बजे फरियादिया निशा वंशकार निवासी फॉरेस्टर वार्ड, थाना रंगनाथ नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री दोपहर 2 बजे से घर से लापता है। मामले में तत्काल प्रकरण दर्ज कर पुलिस द्वारा तलाश शुरू की गई।इसी क्रम में 21 जून 2026 को दोपहर 2:30 बजे फरियादिया रेशमा खान निवासी चांदी की दफाई, बरगवां ने थाना पहुंचकर सूचना दी कि उनकी नाबालिग पुत्री सुबह 10 बजे से लापता है। दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरुणपाल सिंह ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना रंगनाथ नगर पुलिस की टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों,मंदिरों तथा थाना क्षेत्र में सघन तलाश अभियान चलाया। लगातार प्रयास एवं पूछताछ के बाद दोनों बालिकाओं को अलग-अलग स्थानों से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत दोनों बालिकाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली तथा स्थानीय नागरिकों ने भी रंगनाथ नगर पुलिस की तत्परता एवं कार्यकुशलता की सराहना की इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरुणपाल सिंह सहित थाना रंगनाथ नगर के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

