थाना बरही पुलिस द्वारा थाना कैमोर एवं थाना विजयराघवगढ़ के साथ मिलकर अवैध रेत परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर-ट्राली किए जप्त
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ,संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है |इसी क्रम दिनांक 17/05/26 को दौरान इलाका गस्त के समय मुखबिर द्वारा अवैध रेत परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर ग्राम चपना के नदी घाट से लगे हुए क्षेत्र पर थाना बरही कैमोर एवं थाना विजयराघवगढ़ के साथ मिलकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई | दौरान रेड कार्यवाही पर अवैध रेत परिवाहन करने वाले कुल तीन ट्रैक्टर मय ट्राली के जो सभी ट्रैक्टर रेत से भरे हुए थे जो पहला सोनालिका कंपनी का नीले रंग का , दूसरा सोनालिका कंपनी का नीले रंग का , तीसरा महिंद्रा कंपनी का लाल रंग का अवैध रेत का परिवाहन करते हुए मिले जो सभी की ट्रालियों में रेत लोड मिली जो उक्त तीनों ट्रैक्टरो ट्रालियो समेत अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए जाने पर समक्ष गवाहों के कब्जे में लेकर तीनों ट्रैक्टरो ट्रालियो को जप्त किया गया तथा आवश्यक कार्यवाही करते हुए ट्रैक्टर ट्रालियो को सुरक्षित थाना बरही परिसर में खड़ा कराया गया |
पुलिस कार्यवाही में,विशेष भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौबे , स उप निरीक्षक दिनेश सिंह बघेल,स उप निरीक्षक देवानंद शर्मा प्र आर अतुल तिवारी विवेक श्रीवास्तव आर विवेक यादव आर जगत सिंह की विशेष भूमिका रही ।थाना बरही पुलिस के द्वारा अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी |

