स्लीमनाबाद पुलिस को गुमशुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में मिली,सफलता
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी /पुलिस अधीक्षकअभिनय विश्वकर्मा द्वारा मुस्कान विशेष अभियान के तहत अपहृत बालक/बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं, अनुविभागीयअधिकारी स्लीमनाबादआकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश कुमार के नेतृत्व में थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा थाना स्लीमनाबाद के अप. क्र. 233/2026 धारा 137(2) बी. एन. एस. के मामले की गुमशुदा नाबालिग बालिका को बुद्धा नगर जिला पटना बिहार से सकुशल दस्तयाब किया गया दस्तयाबी उपरांत नाबालिग बालिका को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया
पुलिस की सम्पूर्ण कार्यवाही में इनकी रही सराहनीय भूमिका
निरी सुदेश कुमार, उ नि संतोष बडगैया, सउनि मानकी धुर्वे, तेजप्रकाश सिंह, लखन पटेल,मनीष पटेल की मुख्य भूमिका रही ।

