जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा किसानों की समस्याओं,बढ़ती महंगाई एवं समर्थन मूल्य खरीदी में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया,विरोध प्रदर्शन

जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा  किसानों की समस्याओं,बढ़ती महंगाई एवं समर्थन मूल्य खरीदी में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया,विरोध प्रदर्शन,

जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा  किसानों की समस्याओं,बढ़ती महंगाई एवं समर्थन मूल्य खरीदी में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया,विरोध प्रदर्शन

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/ कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड.अमित शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कहा कि प्रदेश का किसान आज खाद, बीज, सिंचाई, बिजली एवं फसलों के उचित दाम जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन सरकार किसानों की परेशानियों के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है।

जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड.अमित शुक्ला

 ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीदी केंद्रों में किसानों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारदाने की कमी, स्लॉट बुकिंग में अव्यवस्थाएं एवं खरीदी केंद्रों पर 50 किलो के स्थान पर 51.400 किलो तक तौलाई किए जाने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी उपज बेचने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा है। कांग्रेसजनों ने किसानों को तत्काल राहत प्रदान करते हुए खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए जाने की मांग की।

संगठन महासचिव प्रेम बत्रा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश जैन कक्का ने कहा कि किसान आज सरकार की गलत नीतियों से परेशान है। किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है तथा खरीदी केंद्रों में लगातार अव्यवस्थाएं देखने को मिल रही हैं। उन्होंने किसानों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग की।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला, संगठन महासचिव प्रेम बत्रा, राकेश जैन कक्का, रजनी वर्मा, राजेश जाटव, कमल पांडे, अजय जैसवानी, जितेंद्र गुप्ता, मुकेश परोहा, मंगल सिंह, आफताब अहमद चोखे भाईजान, राहुल होतवानी, इस्तियाक अहमद, नारायण निषाद, विजय मंगल चौधरी, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, श्याम पाहुजा, श्याम यादव, सचिन गर्ग, शुभम मिश्रा, मुन्ना कुशवाहा,अजय वर्मा, विजय चंदवानी, सुरेश लालवानी, आदित्य सिंह, राजीव दुबे, इकलाख अहमद, शशि शेखर भारद्वाज, रमेश प्यासी, सुरेंद्र कुमार ठाकुर, सुरेंद्र श्रीवास, राजकुमार कल्लू विश्वकर्मा, राहुल सिंह, हर्ष सेन, सोनू चौहान, दिलदार खान,विजय,यूसुफ खान, अमन कुमार कोल,हर्षित मिश्रा, रवि मंगलानी एवं सुनील सेन उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा  किसानों की समस्याओं,बढ़ती महंगाई एवं समर्थन मूल्य खरीदी में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया,विरोध प्रदर्शन



Post a Comment (0)
Previous Post Next Post