शनि जयंती,शनि अमावस्या एवं बट सावित्री व्रत पर हीरागंज शनि मंदिर में भव्य आयोजन
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी। शनि जयंती,शनि अमावस्या, बट सावित्री व्रत एवं हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हीरागंज स्थित शनि देव मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान शनि देव का पूजन-अर्चन किया तथा विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर समिति के अध्यक्ष अनुराग चौकसे
“मोंटी”सचिन रूपेश पांडे,महामंत्री चंद्रभान “गुड्डू” गुप्ता, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र ताम्रकार,पूर्व सरपंच ओमप्रकाश सोनी, गोपी साहू, स्वप्नेश चौरसिया,गुड्डा मिश्रा एवं महेश शर्मा सहित वार्डवासियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।🙏मंदिर के संबंध में जानकारी देते हुए राकेश जैन “कक्का” ने बताया कि वर्ष 2005 में समाजसेवी जगदीश शर्मा द्वारा शनि देव जी की प्रतिमा प्रदान की गई थी। इसके बाद स्व. वीरेंद्र ताम्रकार, बिज्जू वर्मा, अनुराग बजाज, पूर्व पार्षद रज्जन जैन, अनिल जायसवाल, अशोक ताम्रकार एवं वार्डवासियों के सहयोग से प्रतिमा की स्थापना की गई। शनि अमावस्या के दिन सर्वप्रथम राकेश जैन “कक्का” द्वारा भगवान शनि देव को तेल अर्पित किया गया।उन्होंने बताया कि मंदिर में स्व. राजू सेन को पंडा नियुक्त किया गया था तथा वार्डवासियों के सहयोग से प्रारंभिक चबूतरे का निर्माण कराया गया। वर्ष 2011-12 में ओवरब्रिज निर्माण के बाद यहां भव्य मंदिर का निर्माण हुआ, जिसके बाद मंदिर के प्रति लोगों की आस्था लगातार बढ़ती गई और इसकी लोकप्रियता में निरंतर वृद्धि होती रही।शनि अमावस्या के अवसर पर प्रातः 5 बजे भगवान शनि देव महाराज का मस्तक अभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की गई। साथ ही भगवान भोलेनाथ का भी अभिषेक कर विधि-विधान से पूजन किया गया। दिनभर श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शनि को तेल अर्पित कर पूजा-पाठ किया गया। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम 7 बजे महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

