हेलमेट जागरूकता अभियान: यातायात पुलिस कटनी की 'ट्रैफिक पाठशाला' में स्कूली छात्रों ने सीखे सड़क सुरक्षा के मानक नियम"

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी/दिनांक 26.04.2026 से पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे 'हेलमेट जागरूकता अभियान' के *अनुपालन में,यातायात थाना कटनी स्थित 'ट्रैफिक पाठशाला*' में वेलवेदर स्कूल,कटनी के छात्र-छात्राओं हेतु एक विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।अभियान के मुख्य उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए पुलिस अधीक्षक  के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात राहुल पाण्डेय ने छात्रों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की अनिवार्यता और इसके जीवन रक्षक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को निम्नलिखित गतिविधियों से जोड़ा गया:- 

यातायात नियमों की जानकारी

सड़क संकेतों, लेन अनुशासन और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।सिम्युलेटर रूम का भ्रमण: छात्रों को आधुनिक सिम्युलेटर रूम का अवलोकन कराया गया, जहाँ उन्होंने वर्चुअल माध्यम से सड़क की विभिन्न परिस्थितियों में सुरक्षित ड्राइविंग का अनुभव प्राप्त किया।​ट्रैफिक पाठशाला अवलोकन: पाठशाला के माध्यम से छात्रों को व्यवहारिक रूप से सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाया गया।यातायात पुलिस कटनी का उद्देश्य केवल चालानी कार्यवाही करना नहीं, बल्कि शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से जन-जन में सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन लाना है। कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिजनों को हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित करने की शपथ ली।

हेलमेट जागरूकता अभियान: यातायात पुलिस कटनी की 'ट्रैफिक पाठशाला' में स्कूली छात्रों ने सीखे सड़क सुरक्षा के मानक नियम"

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post