बिलहरी पुलिस की ग्राम करहिया कला में कच्ची शराब पर बड़ी कार्यवाही, आबकारी एक्ट के अंतर्गत चार प्रकरण दर्ज

बिलहरी पुलिस की ग्राम करहिया कला में कच्ची शराब पर बड़ी कार्यवाही, आबकारी एक्ट के अंतर्गत चार प्रकरण दर्ज,,

बिलहरी पुलिस की ग्राम करहिया कला में कच्ची शराब पर बड़ी कार्यवाही, आबकारी एक्ट के अंतर्गत चार प्रकरण दर्ज

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी /पुलिस अधीक्षकअभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक,नेहा पच्चिसीया तथा थाना प्रभारी कुठला राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय द्वारा कार्यवाही की गई।

विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम करहिया कला में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई,जहां से निम्न आरोपियों के कब्जे से हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब जप्त की गई.

 रामदुलारी पति सदानंद मांझी (उम्र 29 वर्ष) – 03 लीटर

 चंद्रकला नरगड़िया पति राम सजीवन नरगड़िया (उम्र 55 वर्ष) – 04 लीटर,

 अंगुली सनोडिया पिता वंश सनोडिया,05 लीटर

 देववती नरगड़िया पति स्व. मिठाई लाल नरगड़िया (उम्र 65 वर्ष) – 03 लीटर,

उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत पृथक-पृथक चार प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।कार्यवाही के दौरान मौके से भारी मात्रा में लहान (कच्ची शराब बनाने का कच्चा माल) भी जप्त कर मौके पर ही नष्ट किया गया।

बिलहरी पुलिस की ग्राम करहिया कला में कच्ची शराब पर बड़ी कार्यवाही, आबकारी एक्ट के अंतर्गत चार प्रकरण दर्ज


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post