कटनी,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद स्मारक संग्रहालय में मानव अधिकार परिषद की हुई आवश्यक बैठक
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी / दिनांक 26.4.2026 रविवार को मानव अधिकार परिषद की आवश्यक बैठक स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद स्मारक एवं संग्रहालय कटनी में बरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार द्विवेदी जी के मुख्य आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें हमारे जिले के ग्रामीण एवं शहर के सभी सम्माननीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही । बैठक में विभिन्न जिले की विभिन्न समस्याओं एवं पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया । साथ ही उनके निराकरण हेतु सभी सम्माननीय पदाधिकारियों ने समर्थन किया । सभी स्कूलों में N C E R T की बुक पढ़ाई जायें साथ ही सभी शासकीय स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर पढ़ाई की व्यवस्था की जाय ।शहर की सड़कों में बेतरतीब अतिक्रमण के कारण जनजीवन पर पड़ रहे तनाव के दुरुस्तीकरण पर भी चर्चा की गई । मानव जीवन से जुड़े अधिकारों के प्रति माननीय कलेक्टर महोदय के साथ एक मीटिंग रखने की बात का प्रस्ताव आज की बैठक में लिया गया ।जिले के समस्त पदाधिकारियों एवं ग्रामीण से सभी सम्माननीय पदाधिकारियों की उपस्थिति सराहनीय रही ।बैठक में उपस्थित प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार द्विवेदी जिले के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता,उपाध्यक्ष कमल हल्दकार,प्रकाश चन्द्र जैन,ब्रजेश अग्रवाल, महासचिव दिलीप कुमार कोटक, रामप्रकाश शर्मा , संदीप कुमार गुप्ता, स्लीमनाबाद तहसील अध्यक्ष महेन्द्र द्विवेदी, रविन्द्र प्रधान, जयप्रकाश पारीक, विकास कुमार जैन,हर्ष द्विवेदी, मनीष जैन, विकास कुमार पटेल,शशि कांत मिश्रा , पंकज गौतम ,मनोहर ऊधवानी, हितेश रोचलानी सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही ।

