कटनी,नगर निगम की परिषद बैठक में बजट प्रस्तुत नहीं हो पाया और ना ही कोई चर्चा हो पाई और बैठक स्थगीत हो गई
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी,बैठक प्रारंभ होते ही वरिष्ठ पार्षद मिथलेश जैन एडवोकेट ने राजीव गांधी शॉपिंग कांप्लेक्स के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि निगम परिषद की विगत बैठक में लिए गए निर्णय के बावजूद इस विषय को एजेंडे में शामिल नहीं किया गया। पार्षद राजेश भास्कर,मौसूफ अहमद,गोविंद चावला ने भी मांग की कि इस विषय को प्रतिशत की एजेंट में शामिल किया जाना चाहिए था।अध्यक्ष द्वारा आयुक्त से पूछे जाने पर उन्होंने गोल-गोल जवाब दिया जिस पर अध्यक्ष ने व्यवस्था दी कि विगत बैठक में चर्चा पूरी होकर निर्णय नहीं हो पाया था इसलिए इस बैठक में शामिल किया जाना चाहिए था।
अन्य विषय के रूप में नगर निगम के उप्यंत्री शैलेंद्र प्यासी के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित हुआ और नगर निगम कटनी से अन्य नगरीय निकाय में स्थानांतरित किए जाने हेतु भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ।
इस प्रस्ताव को रखने वाली पार्षद श्रीमती राजकुमारी जैन,पार्षद मौसूफ अहमद,पार्षद गोविंद चावला आदि ने बताया कि श्री प्यासी का कार्य संतोषजनक नहीं है और उनके द्वारा पाषर्दों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, इस आप का समर्थन एमआईसी मेंबर डॉक्टर रमेश सोनी,पार्षद सोनू बहरे,जय नारायण निषाद आदि ने भी किया।
निगम महापौर कि बगैर मौजूदगी में हुई बैठक में अनेकों पार्षदों ने अन्य विषय के रूप में पत्र दिए।इन सारे पत्रों पर और एजेंडा पर आगामी बैठक में चर्चा होगी।

