चौकी निवार पुलिस द्वारा बैठाकर शराब पिलाने एवं बेचने वालो पर की कार्यवाही
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी,पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा व्दारा आपरेशन शिकंजा के तहत कार्यवाही को निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा ने क्षेत्र में अवैध रूप से शराब पिलाते एवं बेचने वाले लोगो पर की कार्यवाही,
दिनाँक 15/4/26 को हमराह स्टाफ के कस्बा क्षेत्र मे रवाना हुआ था दौरान भ्रमण दौरान,सूचना मिली की ग्राम घुघरा मे नरेश बर्मन अवैध रूप से शराब बैठाकर पिला रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ के मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया शराब पिलाने वाले से नाम पता पूछा जो अपना नाम(1) नरेश बर्मन पिता रामकेश बर्मन उम्र 32 वर्ष निवासी घुघरा का होना बताया एवं ग्राम घुघरा मे अवैध शराब बेचने वाला(2) रामकेश बर्मन पिता स्व बाबू लाल बर्मन उम्र 59 वर्ष ग्राम घुघरा,(3) शकुन शर्मा पिता पिता सुरेन्द्र शर्मा उम्र 52 वर्ष नि जरवाही(4) रतन आदिवासी पिता बसौरी आदिवासी उम्र 37 वर्ष निवासी ठरका का होना बताये जो शराब बैठाकर पिलाने वाले एवं शराब बेचने वाले के विरुद्ध अपराध पंजीबद्द किया गया
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका
चौकी प्रभारी सउनि अजनी मिश्रा, गौरव सेन,वकील यादव की विशेष भूमिका रही,,

