चौकी निवार पुलिस की सराहनीय पहल बैठाकर शराब पिलाने वालो पर कार्यवाही

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा व्दारा आपरेशन शिकंजा के तहत कार्यवाही को निर्देशित किया गया था जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्ग दर्शन में चौकी प्रभारी निवार अंजनी मिश्रा ने क्षेत्र में अवैध रूप से शराब पिलाते लोगो पर कार्यवाही। दिनांक 11/3/26 को चौकी कस्बा क्षेत्र मे रवाना हुआ था भ्रमण दौरान सूचना मिली की आसमानी माता मंदिर के सामने ग्राम तखला मे मोतीलाल आदिवासी अवैध रूप से शराब बैठाकर लोगो को पिला रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ के मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया जो शराब बैठाकर पिलाते मिला जिससे नाम पता पूछा जो अपना नाम मोतीलाल भुमिया पिता स्व विकट भूमिया उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम तखला थाना माधवनगर का शराब बैठाकर पिलाते पाये जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्द किया गया।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका
सउनि रमाकान्त दुबे,प्र,गौरव सेन,देवेश कुमार वकील यादव की विशेष भुमिया रही ।
