मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद बड़वारा के निर्देशन में,प्रस्फुटन समितियों के क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पथवारी में अंचला ग्राम विकास समिति के सहयोग से किया गया जिसमें ग्राम पथवारी समिति की उपस्थिति रही

 प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी, दिनांक 11/03/2026 विकासखंड बड़वारा में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान  में नवांकुर संस्था अंचला ग्राम विकास समिति धनवारा  के द्वारा सेक्टर क्रमांक 02  भूड़सा के ग्राम पंचायत भवन पथवारी में प्रस्फुटन समितियां का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर शुरुआत की गई। कार्यक्रम में 

मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच श्री अमर राज सिंह

 ग्राम पंचायत सचिव तिलक राज सिंह सोलंकी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता के साथ मुख्य वक्ता के रूप में  विकासखंड समन्वयक नंदिनी वाटिया जी की उपस्थित रही। तत्पश्चात अतिथि स्वागत किया गया है। सर्वप्रथम मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से विकासखंड समन्वयक बड़वारा श्रीमती नंदिनी  वाटिया जी के द्वारा  विषय मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की अवधारणा एवं प्रस्फुटन कार्य योजना क्या है और उसके अंतर्गत किए जाने वाले कार्य योजनाओ साथ ही दस्तावेजीकरण रख रखाव से विस्तृत रूप से अवगत कराया गया । द्वितीय सत्र में नवांकुर संस्था अंचला ग्राम विकास समिति धनवारा से रघुवीर सिंह के द्वारा जैविक खाद जैविक कृषि एवं गैर कीटनाशक दवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात तृतीय चरण में नवांकुर संस्था प्रमुख उजाला फाउंडेशन महगवा बरछेका से हरभगत सिंह के द्वारा विषय नशा मुक्ति पर बिंदु बार जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के चतुर्थ चरण में  मेंटर्स दुर्गा प्रसाद केवट द्वारा विषय समग्र ग्राम विकास पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मध्य भाग में स्वल्पाहार भोजन किया गया तत्पश्चात ग्राम पंचायत सचिव तिलक राज सोलंकी द्वारा विषय शासन की समस्त योजनाओं की जानकारी बताई गई। एवम् सभी जनकल्याणकारी योजनाओं में  ग्राम वासियों से व प्रस्फुटन समितियों से कार्यक्रमों में सहयोग सहयोग की अपील की गई । प्रशिक्षण  उपरांत प्रशिक्षणियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन एवं आभार मैटर्स दुर्गा प्रसाद केवट जी के द्वारा रखा गया है। कार्यक्रम में उपस्थित मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद 

विकासखंड समन्वयक बड़वारा नंदिनी वाटिया कार्यक्रम

 में सेक्टर स्तरीय नवांकुर संस्था प्रमुख रघुवीर सिंह, सेक्टर प्रभारी मोहम्मद आसिफ,मैटर्स  दुर्गा प्रसाद केवट, धनीराम कुशवाहा एवं समिति से गणेशपुरी गोस्वामी, शिवराज केवट, ठाकुर अमरराज सिंह, संपत लाल तिवारी ,नारद पुरी गोस्वामी, राम सूजन यादव, दुली चंद विश्वकर्मा ,जगत नारायण दहिया,माथुर पुरी गोस्वामी, गुलाब भूमिया, कोसा सिंह, शुभा गोस्वामी ,राम लाल यादव, सुनील राय ,संजय पाटकर, सुनील, कृष्ण कुमार यादव, जगमोहन महोबिया, बनाफर सिंह, सुरेश प्रसाद राय, आकाश मेहरा,शिवराज केवट,अन्य साथियों की उपस्थिति रही।

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद बड़वारा के निर्देशन में,प्रस्फुटन समितियों के क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पथवारी में अंचला ग्राम विकास समिति के सहयोग से किया गया जिसमें ग्राम पथवारी समिति की उपस्थिति रही

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post