कटनी, की ग्राम पंचायत,पहाड़ी निवार,में संकल्प से समाधान अभियान के तहत सफल शिविर आयोजित,जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाया

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।निवार मंडल अंतर्गत पहाड़ी ग्राम पंचायत में मध्य प्रदेश सरकार के ‘संकल्प से समाधान’अभियान के अंतर्गत एक प्रभावी शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र ग्रामीणों को घर-द्वार पर उपलब्ध कराया गया। अभियान के उद्देश्य ‘विकसित मध्य प्रदेश’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में यह शिविर एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मुड़वारा विधानसभा के विधायक श्री संदीप श्री प्रसाद जयसवाल ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

शिविर में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

ग्रामीण मंडल निवार मंडल प्रभारी रम्मू साहू,ग्रामीण मंडल निवार के मंडल अध्यक्ष बृजनंदन पटेल,पहाड़ी ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती अर्चना पटेल,उपसरपंच श्रीमती राधाबाई चक्रवर्ती,प्रमुख कार्यकर्तागण: ऋषि जैन, मूलचंद चक्रवर्ती, सोनू वंशकार, राहुल बर्मन,प्रीतम पटेल,शुभान सिंह,अंजन रजक,राजू विश्वकर्मा

इसके अतिरिक्त भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी (ग्रामीण मंडल निवार) प्रकाश पटेल सहित आसपास के सरपंचों जैसे कल्लू दास बैरागी (लाखाप तेरी), अनिल सिंह  शिवप्रसाद तिवारी (तखला) ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों

 की उपस्थिति भी रही, जिसमें जनपद सीईओ, प्रदीप सिंह एवं तहसीलदार पहाड़ी,अतुलेश सिंह शामिल थे। ग्रामवासियों,मातृशक्ति एवं सभी कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी से शिविर सफल रहा।यह शिविर ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के लाभ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कटनी, की ग्राम पंचायत,पहाड़ी निवार,में संकल्प से समाधान अभियान के तहत सफल शिविर आयोजित,जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाया

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post