कटनी जिले में पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या थाना बहोरीबंद पुलिस ने,पति वीरेंद्र उर्फ वीरू चैधरी को किया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी, 18 मार्च 2026 — थाना बहोरीबंद क्षेत्र के ग्राम कूडन निवासी ललिता चौधरी (मृतका) ने पति की लगातार शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर 2 मार्च 2026 को अज्ञात वस्तु का सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद शासकीय अस्पताल बहोरीबंद में उसकी मौत हो गई।मृतका के माता-पिता एवं परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने पहले मर्ग क्रमांक 08/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया। मर्ग जांच के दौरान यह सामने आया कि ललिता का पति वीरेंद्र उर्फ वीरू चौधरी छोटी-छोटी बातों पर रोजाना उसे प्रताड़ित करता था, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।जांच उपरांत पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र उर्फ वीरू चौधरी (उम्र 33 वर्ष) के विरुद्ध बीएनएस की धारा 108 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद आंकाक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया एवं उनकी टीम (सउनि चूड़ामणि पांडे, सुनील बागरी, कोमल) ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी को 18 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश किया।न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जिला जेल कटनी भेज दिया।
पुलिस की सराहनीय कार्यवाही
इस मामले में निरीक्षक अखलेश दाहिया, सउनि चूड़ामणि पांडे, सुनील बागरी एवं कोमल की मुख्य भूमिका रही।

