भोपाल में विश्व स्तरीय बाल पत्रिका देवपुत्र के संस्थापक श्रद्धेय कृष्ण कुमार अष्ठाना की स्मृति में "गली बचपन की" राष्ट्रीय संगोष्ठी मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी, विगत 13 -14 2026 मार्च को,भोपाल में "बाल साहित्य में राष्ट्रीयता देशप्रेम पर्यावरण एवं भारतीय संस्कृति भाव" विषय पर डॉ सुधा गुप्ता अमृता ने अपने वक्तव्य में कहा कि-" बाल साहित्य ही वह सशक्त माध्यम है जिसके द्वारा वर्तमान पीढ़ी में राष्ट्रीय चेतना, भारतीय संस्कार, पर्यावरण देशप्रेम के बीज बोए जा सकते हैं। ज्ञान विज्ञान के सोपान चढ़ते बच्चे राष्ट्रीयता से दूर होते जा रहे हैं। मध्य प्रदेश बाल सृजन पीठ ने यह महत्वपूर्ण विषय वैचारिक विमर्श के लिए रखा बहुत-बहुत साधुवाद। राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर से 100 से अधिक साहित्यकार पधारे थे।मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉक्टर विकास दवे, द्वारा डॉक्टर सुधा गुप्ता अमृता को सम्मानित किया गया। बाल साहित्य सृजन पीठ की निर्देशिका डॉक्टर मीनू पांडे एवं देवपुत्र के संपादक गोपाल माहेश्वरी जी के कुशल संचालन में कार्यक्रम बेहद सराहनीय रहा। भव्य दिव्य मंच पर सुधा गुप्ता की दो पुस्तकों का विमोचन "बुंदेली संस्कृति के रंग" एवं "छै छपाक छपर छपर" बाल कविता संग्रह का विमोचन भी हुआ।सुधा गुप्ता की अब तक लगभग 25 पुस्तकें विभिन्न विधाओं की प्रकाशित हो चुकी हैं। एवं कई पुस्तकों का मराठी में अनुवाद भी हो चुका है। उन पर शोधार्थी पी-एचडी भी कर रहे हैं। डॉक्टर सुधा गुप्ता की इस उपलब्धि पर समस्त साहित्यकार मित्र, परिवार एवं गहोई समाज के गणमान्य जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की मंगल कामनाएं की हैं।
अरविंद गुप्ता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन प्रदेश सचिव कटनी।

