थाना एन,के,जे पुलिस को मिली सफलता,03 किलो 504 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

 थाना एन,के,जे पुलिस को मिली सफलता,03 किलो 504 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

थाना एन,के,जे पुलिस को मिली सफलता,03 किलो 504 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी। पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा,अति.पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के कुशल निर्देशन एवं रत्नेश मिश्रा उप पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन मे थाना एन.के.जे. प्रभारी को मिली सफलता।  कटनी पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा द्वारा थाना क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाने हेतु नशे की अवैध गतिविधियों में रोकथाम के निर्देश दिये गये है इसी तारतम्य में दिनांक 18.03.2026 को थाना एनकेजे से एएसआई केवल उइके अपने स्टाफ, प्रहलाद सिंह,राजकुमार शर्मा जयन्त कोरी के थाना मोबाइल के पेट्रोलिंग हेतु रवाना हुए जो भ्रमण दौरान बाबाघाट रोशननगर कच्ची रोड सन्यासी बाबा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति एक सफेद रंग के थैला लिये बैठा दिखा जो संदेही पुलिस की गाडी को देखकर भागकर झाड़ियो में जाकर छिप गया था। जिसे हमराह स्टाफ के घेरा बंदी कर पकडा गया। भागने व झाडियो में छिपने से संदेही पूरी तरह से गीला हो गया था पास मे रखे सफेद रंग का थैला भी गीला हो गया था। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम छंगा उर्फ राम विलास निषाद पिता स्व. मिश्री लाल निषाद उम्र 35 साल निवासी प्रेमनगर तिलक कालेज के पास थाना एन.के.जे. जिला कटनी का होना बताया उसके  थैला को खोलकर देखने पर 02 पालीथिन एवं दो खाकी रंग के टेप से लपेटे हुये पैकेट में हरि पत्तिदार बीज युक्त नमीयुक्त वनस्पति पदार्थ गांजा जैसा पदार्थ होना पाया गया। वनस्पति गांजा को देखकर सूघंकर रगड़कर देखा गया जो गांजा की जैसी तीक्ष्ण गंध का होना पाया गया। अवैध मादक पदार्थ गांजा  का कुल बजन 03 किलो 504 ग्राम कीमती 50000 रूपये पाया गया। कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कृत्य पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अवैध मादक पदार्थ गांजा के संबंध में आरोपी से पृथक से पूछताछ की जा कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला जेल कटनी दाखिल कराया गया ।

गिरफ्तार आरोपी

 छंगा उर्फ राम विलास निषाद पिता स्व. श्री मिश्री लाल निषाद उम्र 35 साल निवासी प्रेमनगर तिलक कालेज के पास थाना एन.के.जे. जिला कटनी।जप्त अवैध मादक पदार्थ-  गांजा 03 किलो 504 ग्राम कीमती 50000 रूपये

पुलिस कार्यवाही में इनकी रही,सराहनीय भूमिका

 सउनि केवल उइके,प्रहलाद सैयाम,राजकुमार शर्मा,जयंत कोरी, गणेश दत्त मिश्रा

थाना एन,के,जे पुलिस को मिली सफलता,03 किलो 504 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post