बरही पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजे के विरुद्ध कार्यवाही आरोपी को गिरफ्तार कर 02 किलो कीमती करीबन 20,000 रूपये का अवैद्य गांजा किया जप्त

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर,संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़,वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 05.03.2026 को थाना प्रभारी बरही निरी अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में बरही पुलिस द्वारा होली ड्यूटी भ्रमण के दौरान सहायक उप निरीक्षक रामसखा वर्मा को 05 मार्च की रात करीब 02 से 03 बजे मुखबिरों से गांजा की तस्करी की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने गुरुकुल स्कूल के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान मैहर रोड पर एक वाहन क्रमांक MP21ZG3892 पल्शर काले रंग की मोटर साइकिल के चालक को रोककर चेक किया गया जिसने अपना नाम रवि कुमार उर्फ गुप्त राज प्रजापति पिता बाबूलाल प्रजापति उम्र 23 साल निवासी उबरा थाना बरही जिला कटनी का होना बताया। इसी दौरान संदेही को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास टी शर्ट के अंदर पेट से छिपाकर सफेद रंग की प्लास्टिक की पन्नी में 02 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। जो कीमती करीब 20000/- हजार रूपए है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है।और आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
पुलिस,कार्यवाही में मुख्य भूमिका
थाना प्रभारी बरही निरी अरविंद कुमार चौबे,उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामसखा वर्मा,उदय पाल सिंह,सतीश हल्दकार,विवेक श्रीवास्तव,विवेक यादव,राजेश रंजन, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
