कटनी,बुलेट चोर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में,वाहन चोरी कर भाग रहे आरोपी को स्लीमनाबाद में वाहन चैकिंग के दौरान रंगेहाथों पकड़ा,

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।दिनांक 03.03.2026 को फरियादी रितेश सोनी पिता स्व. राजेश सोनी उम्र 38 वर्ष नि. राममनोहर लोहिया वार्ड थाना कोतवाली कटनी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि दिनांक 02.03.2026 को शाम करीब 06.00 बजे दुकान से आने के बाद अपनी बुलट मो.सा. क्र. एम.पी. 49 जेडसी 2124 को घर के बाहर खड़ा किया था। रात में गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी जो दिनांक 03.03.2026 को सुबह करीब 07.00 बजे उठकर देखा तो मेरी मो.सा. बुलेट घर के बाहर नही थी। गाड़ी को आसपास ढ़ूढा परंतु नही मिली। मेरी बुलेट गाड़ी को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है। फरियादी द्वारा थाना उपस्थित आकर की गई रिपोर्ट पर
अप.क्र. 230/26 धारा 303(2) बीएनएस
का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना माल मशरूका की पता तलाश हेतु रेडियो मैसेेज के माध्यम से जिले के सभी थानों में तत्काल सूचना दी गई एवं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे आदि चैक किए गए। इसी दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदेही व्यक्ति लाल रंग की बुलेट मो.सा. लेकर स्लीमनाबाद की तरफ जाते देखा गया है। जो प्राप्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा थाना प्रभारी स्लीमनाबाद से संपर्क कर संदेही के बारे में अवगत कराया, साथ ही चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड उनि. सिद्धार्थ राय व उनकी टीम को तत्काल स्लीमनाबाद तरफ रवाना किया गया। प्राप्त सूचना पर थाना प्रभारी स्लीमनाबाद द्वारा तत्काल अपने स्टाफ के साथ आने-जाने वाले रास्तों में वाहन चैकिंग लगाई गई। जो चैकिंग के दौरान ही संदेही उक्त चोरी की बुलट मो.सा. के साथ निकला जो पुलिस चैकिंग को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी करके पकड़ा गया। मौके पर थाना कोतवाली की टीम भी पहुंच गई। संदेही से उसका नाम व पता पूछने पर अपना नाम मोहम्मद दानिश खान पिता मोहम्मद हुसैन उम्र 20 वर्ष नि. जाकिर हुसैन वार्ड जमदीश किराना स्टोर के सामने थाना गोहलपुर जिला जबलपुर का होना बताया। साथ में लिए हुए वाहन बुलेट के बारे में पूछने पर कभी स्वयं की गाड़ी होना तो कभी अपने दोस्त से मांगकर लाना बताया। संदेही से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उक्त वाहन को बस स्टेण्ड कटनी के पास से चोरी करना बताया। आरोपी को मय चोरी के वाहन के विधिवत गिरफ्तार किया जाकर थाना कोतवाली कटनी लाया गया। पकड़े गए आरोपी से अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की गई है एवं आरोपी का पूर्व अपराधिक रिकार्ड भी चैक किया जा रहा है।
पकड़े गए आरोपी का नाम व पता
मोहम्मद दानिश खान पिता मोहम्मद हुसैन उम्र 20 वर्ष नि. जाकिर हुसैन वार्ड जगदीश किराना स्टोर के सामने थाना गोहलपुर जिला जबलपुर
बरामद मशरूका-
रायल इनफील्ड मो.सा. क्र. एम.पी.49 जेडसी 2124 कीमती 205000 रू,थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय के द्वारा बताया गया कि पकड़ा गया वाहन चोर एक शातिर अपराधी है जिसके विरूद्ध पूर्व से 01 प्रकरण थाना गोहलपुर जबलपुर में पंजीबद्ध होना पाया गया है। आरोपी नशा करने का भी आदि है जो अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
पुलिस कार्यवाही में विशेष भूमिका
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक,डा.संतोष डेहरिया,नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरी. राखी पाण्डेय, चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड सिद्धार्थ राय,मनोज पटेल, नीरज पाण्डेय एवं थाना प्रभारी स्लीमनाबाद निरीक्षक सुदेश समउनि.अनिल यादव, सउनि. जुबेर अली एवं आर. अतुल कुमार की अहम भूमिका रही।
