बरही पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजे के विरुद्ध कार्यवाही कर 730 ग्राम कीमती करीबन 7,300/- रूपये का अवैद्य मादक पदार्थ गांजा किया जप्त

 मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी,पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा  के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़,वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ गांजे के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 04.03.2026 को थाना प्रभारी बरही निरी अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में बरही पुलिस द्वारा होली ड्यूटी भ्रमण के दौरान  उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह को 04 मार्च की रात करीब 10 से 11  बजे  मुखबिर से गांजा की तस्करी की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने खितौली रोड रेलवे पुलिया के पास वाहनों एव आने जाने वाले राहगीरों की चेकिंग के दौरान खितौली रोड पर एक व्यक्ति खन्ना बंजारी रेलवे स्टेशन की ओर से अपने हाथ में हरे रंग का प्लास्टिक का झोला लिए आते दिखाई दिया जिसे रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम धनीराम धनीराम विश्वकर्मा पिता छोटेलाल उम्र 48 साल निवासी करौंदी खुर्द थाना बरही जिला कटनी का होना बताया

इसी दौरान संदेही को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई तो उसके दाहिने हाथ में लिए हरे रंग के प्लास्टिक के झोले के अंदर काले रंग की प्लास्टिक की पन्नी में  अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। जो  कुल 730 ग्राम कीमती करीब 7,300/- हजार रूपए  है।  पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस के तहत  मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस कार्यवाही में मुख्य भूमिका

 थाना प्रभारी बरही निरी अरविंद कुमार चौबे,उप निरीक्षक विनोद कांत सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामसखा वर्मा,उदय पाल सिंह,सतीश हल्दकार,विवेक श्रीवास्तव,विवेक यादव,राजेश रंजन, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बरही पुलिस की अवैध मादक पदार्थ गांजे के विरुद्ध कार्यवाही कर 730 ग्राम कीमती करीबन 7,300/- रूपये का अवैद्य मादक पदार्थ गांजा किया जप्त

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post