कटनी,पुलिस की जुआरियों पर,ताबड़तोड़,कार्यवाही,माधवनगर और NKJ क्षेत्र में दबिश, 13 आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों के भीतर माधवनगर और एन.के.जे. थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 13 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है। पुलिस ने इनके पास से ताश के पत्ते और 21,440 रुपये नगद बरामद किए हैं।
1. माधवनगर: ADM लाइन में दो अलग-अलग फड़ पर छापा
माधवनगर पुलिस ने 5 फरवरी को एडीएम लाइन क्षेत्र में दो बड़ी कार्रवाइयां कीं:
कार्रवाई 01
दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस ने एडीएम लाइन में घेराबंदी कर आशीष वैंजानी, भानू उर्फ भरत कुकरेजा, दीपक पोहानी और मुकेश मानुजा को जुआ खेलते पकड़ा। इनके पास से 9,850 रुपये नगद जब्त किए गए।
कार्रवाई 02
ठीक एक घंटे बाद (3:30 बजे) रितेश धमेचा के घर के सामने दबिश दी गई। यहाँ से विनीत वाधवानी, विरेन्द्र नागदेव, रितेश धामेचा, राकेश जैसवानी और जितेन्द्र उर्फ मूला को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 11,250 रुपये बरामद हुए।
2. NKJ,आम के पेड़ के नीचे चल रहा था हार-जीत का दांव
एन.के.जे. थाना अंतर्गत गाताखेड़ा क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। यहाँ एक आम के पेड़ के नीचे जुआ खेल रहे चार आरोपियों,कमलेश चौधरी, देवानंद कोल, मुलीचंद्र कोल और उत्तम कोल को रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 340 रुपये और ताश की गड्डी जब्त की है।

