कटनी बरही,एफआरव्ही डायल 112 द्वारा तीन वर्षीय नाबालिक बालिका को परिजनो से मिलवाया,परिजनो द्वारा डायल 112 सेवा की प्रशंसा की और पुलिस स्टाफ़ का किया आभार वयक्त
मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी।दिनांक 05.02.26 को डायल 112 को बरही का एक इवेंट प्राप्त हुआ था, कॉलर ने बताया कि मेला ग्राउंड बरही मेले मेें एक एक 03 वर्षीय नाबालिक बालिका घूम रही है जो अपने बारे में कुछ भी बताने में अक्षम हैl डायल 112 वाहन व स्टाफ द्वारा मौके पर पहुंच कर उक्त बालिका को थाना बरही लाया गया और स्थानीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बालका के परिजन को ढूंढ कर तीन वर्षीय नाबालिक बालिका को सकुशल उसके माता पिता को सुपुर्द किया गया lपरिजन, ग्रामवासियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने डायल 112 सेवा की प्रशंसा कर पुलिस स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया l
दस्तयाबी कार्यवाही मेें अनिल सिंग,गिरवर सिंग, चालक ब्रजभान सिंहकी सराहनीय भूमिका रहीं l

