थाना बहोरीबंद क्षेत्रअंतर्गत मजिस्ट्रेटो व्दारा लगाया गया चलित न्यायालय

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। दिनांक 04.02.26 को थाना बहोरीबंद अंतर्गत माननीय न्यायालय सुश्री दीक्षा सिंह राठौर एवं सुश्री चित्रांगदा मण्डलोई जे एम एफ सी महोदय कटनी व्दारा चलित न्यायालय संपादित की गयी । न्यायलीन कार्यवाही मे निरीक्षक थाना प्रभारी बहोरीबंदअखलेश दाहिया अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे। जिसमे बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालको के विरुद्ध धारा 194 डी एमव्ही एक्ट के तहत 29 मोटर साईकिल चालको के विरुद्ध 29,000/- रुपये एवं अन्य मोटर साईकिल चालको व्दारा जुर्माने की राशि पेश न करने पर विधिवत जप्त कर जप्ती पंचनामा तैयार किया गया है।
