थाना ढीमरखेडा पुलिस ने नाबालिक लडकी को दिल्ली से दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस अधीक्षक द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया व एसडीओपी,आंकाक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक चौबे के नेतृत्व में ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिक लड़की की दस्तयाबी की गई।
दिनांक 17.02.26 को ग्राम सास्गंपुर निवासी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लडकी घर से बिना बताये कही चली गई जो प्राथी की रिपोर्ट पर अपराध कंमाक 100/26 धारा 137(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर नाबालिक लड़की की तलाश पतासाजी कर दिल्ली से दिनांक 19.02.26 को दस्तयाब कर परिजनों के सुपूर्द किया गया है।
पुलिस कार्यवाही मे विषेष भूमिका
थाना प्रभारी निरी.अभिषेक चौबे,मनोज ठाकुर,अमित शुक्ला का विशेष योगदान रहा।
