कटनी, जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में देश एवं प्रदेश से जुड़े विभिन्न गंभीर जनहित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया

 कटनी, जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में देश एवं प्रदेश से जुड़े विभिन्न गंभीर जनहित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया

कटनी, जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में देश एवं प्रदेश से जुड़े विभिन्न गंभीर जनहित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह समझौता देशहित के बजाय अमेरिकी दबाव में किया जा रहा प्रतीत होता है। ऐसी नीतियाँ देश के किसानों, लघु उद्योगों, व्यापारियों एवं आम उपभोक्ताओं पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं। कांग्रेस ने स्पष्ट कहा कि भारत की आर्थिक नीतियाँ स्वदेशी हितों के अनुरूप हों, न कि किसी बाहरी दबाव में।इसके पश्चात छिंदवाड़ा में कथित रूप से कफ सिरप सेवन से हुई दुखद घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की गई। कांग्रेस ने कहा कि दवाओं की गुणवत्ता और स्वास्थ्य व्यवस्था पर नियंत्रण सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।इसी क्रम में इंदौर के भगीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल पीने से लगभग 35–40 लोगों की दर्दनाक मौत की घटना को अत्यंत गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तथा संबंधित नगर प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग की गई। कांग्रेस ने कहा कि नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार का मूल कर्तव्य है, जिसमें इस प्रकार की विफलता अक्षम्य है।प्रेस वार्ता में यह भी कहा गया कि मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के लिए कथित रूप से प्रयुक्त आपत्तिजनक शब्द अत्यंत निंदनीय हैं। कांग्रेस ने इसे भारतीय सेना, महिला सम्मान और राष्ट्र की गरिमा से जुड़ा विषय बताते हुए ऐसे बयान पर तत्काल कार्रवाई एवं इस्तीफे की मांग की।इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के प्रति पूर्व में कहे गए आपत्तिजनक शब्दों की भी कड़ी निंदा की गई। कांग्रेस ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वीकार्य हैं, लेकिन व्यक्तिगत एवं असम्मानजनक टिप्पणी किसी भी रूप में उचित नहीं है।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान मोहन सरकार मध्यप्रदेश को सुचारु रूप से संचालित करने में असफल साबित हो रही है और प्रशासनिक संवेदनशीलता तथा जवाबदेही का लगातार अभाव दिखाई दे रहा है।

 सभी मुद्दों को लेकर 24 फरवरी को भोपाल में आयोजित

 किसान चौपाल एवं विधानसभा घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व शामिल होगा। कार्यक्रम को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी संबोधित करेंगे।

जिला कांग्रेस कमेटी ने बताया

 कि इस आंदोलन में कटनी जिले से सैकड़ों कांग्रेसजन भोपाल पहुँचकर विधानसभा घेराव में भाग लेंगे और किसानों, युवाओं, मजदूरों तथा आम नागरिकों के अधिकारों की आवाज बुलंद करेंगे।कांग्रेस ने कहा कि यह लड़ाई किसी दल की नहीं,बल्कि जनता के अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई है, जिसे लोकतांत्रिक तरीके से पूरी मजबूती के साथ लड़ा जाएगा।प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड अमित शुक्ला ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह महिला अध्यक्ष रजनी वर्मा राकेश जैन कक्का रामनरेश त्रिपाठी राजा जगवानी मंगल सिंह राजेश जाटव अजय जैसवानी जितेंद्र गुप्ता,प्रशांत जायसवाल दिग्विजय सिंह संजय गुप्ता,अशोक बहलानी अभय खरे सुशील जायसवाल, अभिषेक गोलू हर्षित मिश्रा,समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कटनी, जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में देश एवं प्रदेश से जुड़े विभिन्न गंभीर जनहित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post