सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में नगर निगम कटनी ए ग्रेड के साथ सातवे स्थान में शामिल निगमायुक्त ने अधिकारियों को गंभीरता से प्रकरणों का निराकरण करने किया प्रेरित

 सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में नगर निगम कटनी ए ग्रेड के साथ सातवे स्थान में शामिल
निगमायुक्त ने अधिकारियों को गंभीरता से प्रकरणों का निराकरण करने किया प्रेरित

सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में नगर निगम कटनी ए ग्रेड के साथ सातवे स्थान में शामिल निगमायुक्त ने अधिकारियों को गंभीरता से प्रकरणों का निराकरण करने किया प्रेरित

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी।निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की सतत मॉनिटरिंग के फलस्वरूप निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की टीम शिकायतों के निराकरण की दिशा में सक्रियता से कार्य कर रही है। जिसके परिणाम स्वरूप सी.एम. हेल्पलाइन के माध्यम से माह जनवरी में नगर निगम कटनी को प्राप्त अधिकांश शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण कर नगर निगम ने वेटेज स्कोर के आधार पर 94.35 प्रतिशत प्राप्त कर प्रदेश की नगर निगमों में सातवां स्थान हासिल किया है।

निगमायुक्त सुश्री परिहार के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा जनवरी माह में प्राप्त कुल 626 शिकायतों में से 55.69 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण शिकायतकर्ताओं से चर्चा कर संतुष्टिपूर्ण तरीके से किया गया। नगर निगम को इसके लिए शनिवार को मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी ग्रेडिंग लिस्ट में प्रदेश में सातवें स्थान के साथ रैंक ए ग्रेड के रूप में प्राप्त हुआ है। इस प्रकार नगर निगम के द्वारा अधिकतम प्रकरणों का संतुष्टि पूर्वक एवं सकारात्मक निराकरण किया गया।निगमायुक्त ने टीम के सभी अधिकारियों को आगे और अधिक मेहनत और गंभीरता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया है।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बताया कि शासन स्तर पर सीएम हेल्पलाइन की प्रतिमाह ग्रेडिंग जारी की जाती है। जिसके अंतर्गत माह जनवरी 2026 की जारी ग्रेडिंग में नगर निगम कटनी को ए ग्रेड और प्रदेश के सभी नगर निगमों में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है।

सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में नगर निगम कटनी ए ग्रेड के साथ सातवे स्थान में शामिल निगमायुक्त ने अधिकारियों को गंभीरता से प्रकरणों का निराकरण करने किया प्रेरित


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post