मंगलवार को निगम कार्यालय में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं पर सुनवाई कर निराकरण की दिशा में महापौर श्रीमती सूरी की अभिनव पहल निरंतर जारी

मंगलवार को निगम कार्यालय में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई
 नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं पर सुनवाई कर निराकरण की दिशा में महापौर श्रीमती सूरी की अभिनव पहल निरंतर जारी

मंगलवार को निगम कार्यालय में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई  नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं पर सुनवाई कर निराकरण की दिशा में महापौर श्रीमती सूरी की अभिनव पहल निरंतर जारी

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़कटनी। आम नागरिकों की नगर निगम कार्यालय से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु विगत 17 जनवरी से प्रारंभ की गई महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अभिनव पहल के तहत मंगलवार 24 फरवरी को नगर निगम के मेयर इन काउंसिल सभागार में प्रातः 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक महापौर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। शहर के आम नागरिक जनसुनवाई में समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन लेकर महापौर श्रीमती सूरी के समक्ष स्वयं प्रस्तुत कर सकते है।

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि यह पहल सुशासन, जवाबदेही से कार्य करनें की दिशा में एक मजबूत कदम है, जिससे प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास बढ़ रहा है। नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना ही नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कराना है। ताकि नागरिकों को बार-बार निगम कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होने नागरिकों से जनसुनवाई कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

उल्लेखनीय है कि महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी की अभिनव पहल के तहत प्रत्येक मंगलवार को निगम कार्यालय में आयोजित होनें वाली महापौर जनसुनवाई के दौरान नागरिकों द्वारा निगम कार्यालय से संबंधित शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित समस्याएं, जैसे स्वच्छता, जलापूर्ति, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण,  संबंधी शिकायतें एवं अन्य नगर निगम से जुड़ी समस्याएं सीधे प्रस्तुत किये जाते है जिनपर गंभरतापूर्वक सुनवाई उपरांत महापौर द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदों एवं शिकायतो पर समयबद्ध तरीके से कार्यवाही के निर्देश प्रदान किये जाकर शिकायतों के निराकरण की स्थित की सतत समीक्षा भी की जा रही है।

मंगलवार को निगम कार्यालय में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी महापौर जनसुनवाई  नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं पर सुनवाई कर निराकरण की दिशा में महापौर श्रीमती सूरी की अभिनव पहल निरंतर जारी

Post a Comment (0)
Previous Post Next Post