कुठला पुलिस को “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत मिली सफलता गुमशुदा बालिका को किया दस्तयाब

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़,कटनी,दिनांक, 20/02/2026पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ’’ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत पुलिस अधीक्षक,अभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना कुठला के नेतृत्व में दिनांक 20/02/2026 को दर्ज गुमशुदा रिपोर्ट की नाबालिग बालिका को कुठला पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अन्तर्गत गुमशुदा बालिका को निवार से दस्तयाब किया गया है। दस्तयाबी उपरांत गुमशुदा बालिका को उसके परिजनो को सुरक्षित सुपुर्द किया गया । बालिका के मिलने पर परिजनों ने कुठला पुलिस के कार्य की सराहना की है ।
पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका
उप निरीक्षक विनोद सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रतीक्षा सिंह चन्देल, प्रभाकर सिंह, महिला,दिव्या तिवारी एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
