बड़वारा पुलिस ने की अवैध रेत परिवहन के विरुद्द बड़ी कार्यवाही ट्रेक्टर-ट्राली जप्त

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के द्वारा अवैध रेत परिवहन के विुरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में ग्राम सुड्डी एवं रोहनिया में अवैध रुप से रेत परिवहन करते पाये जाने पर ट्रेक्टर-ट्राली जप्त किये जाकर कार्यवाही की गई ।
दिनांक 20.02.2026 को दौरान गस्त के ग्राम ग्राम बसाडी मेला ग्राउण्ड के पास रेत परिवहन के संबंध मे प्राप्त हुआ है जो सूचना तस्दीक हेतु ग्राम बसाडी जाकर रवाना होकर देखा कि ग्राम कि ग्राम बसाडी मेला ग्राउण्ड के पास एक ट्रैक्टर मिला जिसमें रेत भरी थी, ट्रैक्टर ड्राईवर से रेत के संबंध मे पूछताछ किया गया व चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम रोहित पटेल पिता मेवालाल पटेल उम्र 28 साल निवासी ग्राम बसाडी थाना बड़वारा जिला कटनी का बताया मौके पर गाड़ी चलाने का लायशेंश एवं ट्रैक्टर ट्राली में भरी रेत के दस्तावेज मांगने पर नहीं पेश किया रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर समक्ष गवाहान ट्रैक्टर मय रेत के जिसमें 434D5 लिखा है जिसमें आगे पीछे रजि. न. MP 54AA2617 लिखा है जिसका कलर नीला है जिसमें एक ट्राली रेत से भरी हुई लगी है जो ट्राली का कलर नीला है जिसमें जिसे समक्ष गवाहान धारा 106 बी.एन.एस.एस. में मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी चालक रोहित पटेल पिता मेवालाल पटेल उम्र 28 साल निवासी ग्राम बसाडी थाना बड़वारा जिला कटनी को धारा 94 बी.एन.एस.एस. का नोटिस ट्रैक्टर ट्राली के कागजात, व भरी हुई रेत के दस्तावेज पेश करें बाद कार्यवाही के थाना वापिस आया जप्तशुदा ट्रैक्टर ट्राली सुरक्षार्थ थाना परिसर में रखा गया जाकर कार्यवाही की गई ।
पुलिस कार्यवाही में,विशेष भूमिका
थाना प्रभारी उनि केके पटेल, सउनि रामनाथ साकेत, शिवप्रकाश तिवारी सिंह एवं बृजलाल प्रजापति की विशेष भूमिका रही ।
