बरही पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत 07 वर्षीय अपहृत बालक को दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी।पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे “ विशेष ऑपरेशन मुस्कान,के तहत पुलिस अधीक्षकअभिनय विश्वकर्मा,द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक,अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय विजयराघवगढ श्री वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी बरही अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में टीम गठित की गई ।टीम द्वारा थाना बरही के 1. अप. क्र. 159/2026 धारा 137(2) बी. एन. एस. के मामले की अपर्हत बालक को ग्राम हरतला कटनी मध्य प्रदेश से ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत दस्तयाब किया गया है । दस्तयाबी उपरांत अपर्हत 07 वर्षीय बालक को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया । बालक को पाकर परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान।
पुलिस कार्यवाही संपूर्ण,भूमिका
थाना प्रभारी बरही अरविंद कुमार चौबे,स उप निरी दिनेश सिंह बघेल,उदय पाल सिंह,विवेक श्रीवास्तव,विवेक यादव की मुख्य भूमिका रही।
