गुरुधाम कॉलोनी वार्ड क्रमांक 01 मैहर रोड बरही में हुई चोरी का बरही पुलिस ने किया खुलासा

 गुरुधाम कॉलोनी वार्ड क्रमांक 01 मैहर रोड बरही में हुई चोरी का बरही पुलिस ने किया खुलासा

गुरुधाम कॉलोनी वार्ड क्रमांक 01 मैहर रोड बरही में हुई चोरी का बरही पुलिस ने किया खुलासा

मध्य प्रदेश समाचार न्यूज़ कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया था जो कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन वअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. संतोष डेहरिया,अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी,शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व एक टीम गठित की गई जिसने दिनांक 11/09/2025 को गुरुधाम कॉलोनी वार्ड क्रमांक 01 मैहर रोड बरही में हुई चोरी का खुलासा कर चोर एवं चोरी गया माशरुका कीमती करीबन 30,000 रुपए बरामद किया ।प्रार्थी प्रभात चतुर्वेदी पिता अनिरुद्ध चतुर्वेदी उम्र 50 साल निवासी गुरूधाम कालोनी वार्ड क्र. 01 मैहर रोड बरही थाना आकर बताया कि दिनांक 11/09/2025 को घर में सुने मकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिस पर थाना बरही में अपराध क्रमांक 517/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना मै लिया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन पर थाना प्रभारी बरही शैलेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई टीम द्वारा विवेचना दौरान लगातार आसपास के क्षेत्रों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे बरही पुलिस द्वारा लगातार सभी टेक्निकल साक्ष्यों पर नजर रखी जाकर मामले की जांच की जा रही थी तभी मुखबिर की सूचना पर कपड़ा फेरी लगाने वाले के ऊपर संदेह होने से संदेही अरविंद शिल्पकार पिता धर्मेंद्र उम्र 29 साल निवासी जवाहर नगर बहुआ थाना ललौली जिला फतेहपुर उत्तर प्रदेश को अभिरक्षा मे लिया जाकर पूछताछ करने के दौरान मामले मै चोरी गया मशरूका 4 संतान साते की चूड़ियां एवं 4 पायल कीमती करीबन 30,000 रुपए बरामद किया गया है जिसे गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।संपूर्ण कार्यवाही में,विशेष भूमिका, निरी.शैलेन्द्र सिंह यादव, उनि विनोद कांत सिंह,सतीश हल्दकार,अजय पाठक की मुख्य भूमिका रही ।

गुरुधाम कॉलोनी वार्ड क्रमांक 01 मैहर रोड बरही में हुई चोरी का बरही पुलिस ने किया खुलासा


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post