कटनी में अवैध शराब और सामाजिक समस्याओं के खिलाफ समाजवादी पार्टी का कलेक्टर को ज्ञापन

 कटनी में अवैध शराब और सामाजिक समस्याओं के खिलाफ समाजवादी पार्टी का कलेक्टर को ज्ञापन

कटनी में अवैध शराब और सामाजिक समस्याओं के खिलाफ समाजवादी पार्टी का कलेक्टर को ज्ञापन

मध्य प्रदेश समाचारन्यूज़कटनी, 16 सितंबर 2005: समाजवादी पार्टी, जिला कटनी ने जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर जिले में बढ़ती अवैध शराब की बिक्री, आदिवासियों  के उत्पीड़न और लाड़ली बहना योजना के लाभ से वंचित महिलाओं की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने की मांग की है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. ए.के. खान और डॉ. मनोज यादव के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में कई गंभीर मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया गया।ज्ञापन में बताया गया कि कटनी जिले के ग्राम संसारपुर और चरगवां में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है, जिसके कारण हत्या, लूट और अन्य अपराधों में वृद्धि हो रही है। हाल ही में संसारपुर में शराब माफिया के गुर्गों द्वारा एक आदिवासी पर गाड़ी चढ़ाने का मामला सामने आया, जिसमें पीड़ित गंभीर रूप से घायल होकर मृत्यु के कगार पर है। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय उसे अग्रिम जमानत का अवसर दिया, जिससे पीड़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा। समाजवादी पार्टी ने शराब माफियाओं की तत्काल गिरफ्तारी और अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।इसके अतिरिक्त, ग्राम चरगवां और मवई में लाड़ली बहना योजना का लाभ सैकड़ों महिलाओं को नहीं मिल पा रहा है। पार्टी ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर पात्र महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने की मांग की। साथ ही, बाणसागर परियोजना से विस्थापित आदिवासियों को 1980-85 में खरखरी (प.ह.नं. 47, तहसील कटनी) में बसाया गया था, जहां वे शासकीय भूमि पर खेती करते थे। शासन द्वारा पट्टा देने का वादा किया गया था, लेकिन वन विभाग ने उन्हें भूमि से हटा दिया। समाजवादी पार्टी ने इन आदिवासियों को उनकी जमीन के पट्टे दिलाने की मांग उठाई है।ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया, तो समाजवादी,पार्टी अनिश्चितकालीन  धरना शुरू करेगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन पर ठाकुर प्रहलाद सिंह, महेश यादव और डॉ. ए.के. खान के हस्ताक्षर हैं।

कटनी में अवैध शराब और सामाजिक समस्याओं के खिलाफ समाजवादी पार्टी का कलेक्टर को ज्ञापन


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post